न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 साल तक सेंसर बोर्ड के धक्के खाने और 19 कट के बाद प्रदर्शित होगी ‘ओमप्रकाश जिंदाबाद’

दिवंगत अभिनेता ओमपुरी की आखिरी फिल्म को सेंसर बोर्ड से तीन सालों की जद्दोजहद के बाद राहत मिली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 7:10:21

3 साल तक सेंसर बोर्ड के धक्के खाने और 19 कट के बाद प्रदर्शित होगी ‘ओमप्रकाश जिंदाबाद’

सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए कई फिल्मों को सेंसर बोर्ड के वर्षों चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान की फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त करने में 8 माह से ज्यादा का समय लग गया था। अब दिवंगत अभिनेता ओमपुरी की आखिरी फिल्म को सेंसर बोर्ड से तीन सालों की जद्दोजहद के बाद राहत मिली है। इसके लिए निर्माताओं को सेंसर की ट्रिब्यूनल बॉडी तक जाना पड़ा। वहाँ से फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट जारी हुआ है। मगर इसके लिए भी निर्माताओं को तीन साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का शीर्षक बदल दिया गया है। पहले इसका नाम ‘रामभजन जिंदाबाद’ था। अब यह ओमपुरी को ट्रिब्यूट देते हुए ‘ओमप्रकाश जिंदाबाद’ नाम से प्रदर्शित होगी। इस बारे में फिल्म के निर्देशक रंजीत गुप्ता बताते हैं, ‘‘दरअसल सेंसर के ट्रिब्यूनल हेड ओमपुरी जी के बड़े फैन निकले। उन्होंने ही सलाह दी कि क्यों न इस फिल्म का शीर्षक रामभजन जिंदाबाद से बदलकर ओमप्रकाश जिंदाबाद कर दिया जाए। हमें भी उनका सुझाव पसन्द आया। अब फिल्म इसी नाम से प्रदर्शित होगी। इस बाबत एक कॉरपोरेट स्टूडियो के साथ हमारी बात चल रही है। हम जल्द ही प्रदर्शन तिथि की घोषणा करेंगे।’’

यह फिल्म मूल रूप से उत्तरप्रदेश में निचले तबके की रेप विक्टिम को सरकार की तरफ से मिलने वाले कंपनसेशन की बंदरबांट पर एक सटायरिकल टेक है। ओमपुरी इसमें छुटभइए नेता के रोल में नजर आएंगे, जो सरकार की तरफ से आने वाली कंपनसेशन के करोड़ों की रकम हड़पने के रैकेट में शामिल हैं। वह रैकेट कैसे रेप के फर्जी विक्टिमों को सामने लाकर सरकारी पैसों की लूटमार करता है, फिल्म इसी को बताती है। इस फिल्म में लम्बे समय बाद अपने जमाने के ख्यात हास्य कलाकार जगदीप भी नजर आएंगे। इसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है। वे रेपिस्ट के किरदार में दिखायी देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम