न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता कपूर की माफी के बाद भी जारी रहेगा कंगना रनौत का बहिष्कार

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और एक पत्रकार के बीच हुए विवाद के बाद एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कंगना रनौत का बायकॉट करने का फैसला किया था

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 July 2019 3:56:26

एकता कपूर की माफी के बाद भी जारी रहेगा कंगना रनौत का बहिष्कार

जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और एक पत्रकार के बीच हुए विवाद के बाद एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कंगना रनौत का बायकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद फिल्म की निर्मात्री एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने लिखित में माफी मांगी थी क्योंकि वह भी इवेंट में उपस्थित थीं। एकता कपूर ने माफीनामे में कहा था कि हमारी फिल्म को किसी प्रकार क्षति न हो इसलिए मैं इस फिल्म की निर्माता होने के नाते माफी मांगती हूँ। जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी एकता कपूर के व्यवहार की तारीफ की थी लेकिन गिल्ड का फैसला है कि वह कंगना रनौत का बायकॉट जारी रखेंगे। गिल्ड के ऑफिशल रिस्पॉन्स में कहा गया है, ‘एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड एकता कपूर के सहयोग की तारीफ करता है और अपने ऑफिशल स्टेटमेंट के जरिए सही के साथ खड़े होने की सराहना करता है। हालांकि, हम सभी मीडिया प्लैटफॉम्र्स पर कंगना रनौत पर बैन जारी रखेंगे।’

kangana ranaut boycott,kangana ranaut,ekta kapoor,judgemental hai kya,rajkummar rao,kangana ranaut news,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि एकता के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स ने इस संबंध में एक वक्तव्य जारी किया था। इस वक्तव्य में कहा गया, ‘7 जुलाई 2019 को फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर कंगना रनौत और पत्रकार के बीच जो कुछ भी विवाद हुआ, उसे लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। न चाहते हुए भी इवेंट का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जो कुछ भी हुआ वह अभिनेत्री और उस पत्रकार के बीच था और उसे लेकर उनके अपने-अपने विचार थे। चूंकि हम फिल्म के निर्माता हैं इसलिए इस पूरे विवाद के लिए हम माफी मांगते हैं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए हमें खेद है। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हमारी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को रिलीज हो रही है और हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस एक मामले की वजह से फिल्म टीम की मेहनत को बेकार न जाने दिया जाए।’

ज्ञातव्य है कि ‘जजमेंटल है क्या’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर फिल्म की लीड हिरोइन और एक रिपोर्टर के बीच तीखी बहस हो गई। एक रिपोर्टर ने जब अभिनेत्री से सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने रिपोर्टर पर उनके खिलाफ कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्टर ने ‘मणिकर्णिका’ के समय अभिनेत्री के बारे में काफी कुछ बुरा-भला लिखा था। हालांकि, रिपोर्टर ने कंगना रनौत के उस दावे को खारिज कर दिया जिसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर भी लोग कंगना रनौत के खिलाफ हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन