न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि पर बॉलीवुड ने लिया मां का आशीर्वाद, नवमी‌ के दिन रितिक, आलिया, काजोल, रानी मुखर्जी पहुंचे दुर्गा पंडाल, देखे तस्वीरें

रितिक रोशन (Hrithik Roshan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रानी मुखर्जी, काजोल (Kajol), मां तनुजा, काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और कई सितारे भी मां के दर्शन करने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 5:29:01

नवरात्रि पर बॉलीवुड ने लिया मां का आशीर्वाद, नवमी‌ के दिन रितिक, आलिया, काजोल, रानी मुखर्जी पहुंचे दुर्गा पंडाल, देखे तस्वीरें

नवरात्रि (Navratri) के खास अवसर पर दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के दिन देश भर में कई जगह दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ, जगह-जगह विशाल पंडाल सजाए गए और खूब धूम-धाम से दुर्गा पूजा मनाई गई। इस मौके पर बॉलीवुड ने भी दुर्गा अष्टमी और नवमी की धूम दिखाई दी। फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी और उनके कजन शरबानी मुखर्जी ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया, जिसमें विशाल पंडाल के साथ ही दुर्गा मां की सुंदर प्रतिमा भी सजाई गई। इस खास मौके पर रितिक रोशन (Hrithik Roshan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रानी मुखर्जी, काजोल (Kajol), मां तनुजा, काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और कई सितारे भी मां के दर्शन करने आए। दुर्गा पूजा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही है।

Hrithik Roshan,alia bhat,kajol,rani mukerjee,durga,navami day,amitabh bachchan,jaya bachchan,entertainment,bollywood news in hindi

नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल खास माना जाता है और अक्सर बड़े-बड़े सितारे यहां आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं। इससे पहले यानि रविवार के दिन अमिताभ बच्चन ने काली मां का आशिर्वाद लिया था।

उल्लेखनीय है कि रितिक रोशन ने इस पंडाल में पहुंचने से पहले अपने पापा राकेश रोशन के साथ जुहू स्कीम सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पंडाल में जाकर भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया था। इस दुर्गोत्सव का आयोजन अपने जमाने के जाने-माने अभिनेता बिश्वजीत द्वारा किया जाता, जो इस मौके पर अपनी बेटी प्राइमा के साथ मौजूद थे।

Hrithik Roshan,alia bhat,kajol,rani mukerjee,durga,navami day,amitabh bachchan,jaya bachchan,entertainment,bollywood news in hindi

बाद में फिल्ममेकर राकेश रोशन ने मीडिया से बात करते हुए मां दुर्गा के साथ अपने अनूठे जुड़ाव के साथ-साथ अपने बेटे रितिक की हालिया रिलीज फिल्म 'वॉर' के हिट हो जाने पर अपनी खुशी जतायी।

Hrithik Roshan,alia bhat,kajol,rani mukerjee,durga,navami day,amitabh bachchan,jaya bachchan,entertainment,bollywood news in hindi

दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के अवसर पर जहां काजोल (Kajol) येलो साड़ी में नजर आईं तो वहीं रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) रेड बनारसी साड़ी में दिखाई दीं। दोनों के इस पारंपरिक लुक ने भी सबका खूब ध्यान खींचा।

Hrithik Roshan,alia bhat,kajol,rani mukerjee,durga,navami day,amitabh bachchan,jaya bachchan,entertainment,bollywood news in hindi

बता दे, हाल ही में रिलीज हुई रितिक रोशन रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। फिल्म ने 6 अक्टूबर यानि रविवार को 36 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करी है। इसके साथ ही फिल्म ने पांच दिनों में 164 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45 और चौथे दिन 28.7 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की इस रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है की सात दिनों ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। बता दे, वॉर 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने सलमान खान की भारत (42.30 करोड़), मिशन मंगल (29.16 करोड़), साहो (हिंदी) (24.40 करोड़) और कलंक (21.60 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका