न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर हुआ मीटू आंदोलन, अब विकास बहल भी हुए आरोप मुक्त

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा शुरू किया मीटू आन्दोलन भारत में पूरी तरह से कमजोर पड़ गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:06:27

कमजोर हुआ मीटू आंदोलन, अब विकास बहल भी हुए आरोप मुक्त

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा शुरू किया मीटू आन्दोलन भारत में पूरी तरह से कमजोर पड़ गया है। इस बात का अहसास इस बात से हो रहा है कि धीरे-धीरे करके उन आरोपियों को आरोप मुक्त किया जा रहा है जो इस आन्दोलन के तहत इसकी चपेट में आए थे। सबसे पहले इन आरोपों से अभिनेता आलोक नाथ को बरी किया गया, उसके बाद मीटू के मुख्य आरोपी नाना पाटेकर को बरी कर दिया गया और अब फैंटम फिल्म्स के निर्देशक विकास बहल को भी इन आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व सहकर्मी के साथ सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों से घिरे निर्देशक विकास बहल को रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी आंतरिक जांच में आरोप मुक्त कर दिया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट का फैंटम फिल्म्स में 50 पर्सेंट शेयर भी है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विकास को अब उनकी आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ में क्रेडिट भी दिया जाएगा जिसका ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होने जा रहा है।

vikas bahl cleared in metoo,vikas bahl cleared of sexual harrassmnet charges,vikas bahl to return as super 30 director,vikas bahl given clean chit,vikas bahl super 30 credit,entertainment,bollywood

ज्ञातव्य है कि विकास बहल ने पहले ही अपने पूर्व साथियों अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर रखा है जो सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद विकास बहल और फैंटम फिल्म्स से अलग हो गए थे। साल 2014 में ‘क्वीन’ जैसी सुपरहिट देने वाले विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स की उनकी एक पूर्व सहयोगी ने 2015 में गोवा में सेक्शुअल हैरसमेंट करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद कंगना रनौत ने भी विकास पर आरोप लगाए थे और उन्हें फिल्म ‘सुपर 30’ से अलग कर दिया गया था। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस बात की पुष्टि की है कि विकास को आंतरिक जांच में आरोप मुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी शिकायत करने वाली महिला इंटरनल कमिटी के सामने पेश नहीं हुईं। इसके अलावा कमिटी ने शिकायतकर्ता से संबंधित और दूसरे पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की थी। कमिटी ने दोनों से संबंधित दस्तावेजों और दोनों के बीच हुई बातचीत को भी अपने रिकॉर्ड में रखा और इसके बाद विकास बहल को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो