न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘छिछोरे’: 500 डांसर्स, 9 करोड़ का खर्च, खर्चीले गीतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा यह गाना

इस गाने के लिए 9 करोड़ की लागत से मेहबूब स्टूडियो में टाउन स्क्वॉयर का एक भव्य सेट बनाया गया है। इसमें 500 बैक स्टेज डांसर्स लीड एक्टर्स के साथ डांस करेंगे, इस पर भी बहुत खर्च आ रहा है। पिछले बुधवार से इस गाने की शूटिंग शुरू हो गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 6:26:46

‘छिछोरे’: 500 डांसर्स, 9 करोड़ का खर्च, खर्चीले गीतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा यह गाना

‘दंगल’ सरीखी फिल्म बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत श्रद्धा कपूर की जोड़ी को लेकर ‘छिछोरे’ नामक फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म इस वर्ष 30 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का एक गीत खर्च के लिहाज से नए रिकॉर्ड गढऩे जा रहा है। इस गाने के लिए 9 करोड़ की लागत से मेहबूब स्टूडियो में टाउन स्क्वॉयर का एक भव्य सेट बनाया गया है। इसमें 500 बैक स्टेज डांसर्स लीड एक्टर्स के साथ डांस करेंगे, इस पर भी बहुत खर्च आ रहा है। पिछले बुधवार से इस गाने की शूटिंग शुरू हो गई है।

इस गीत को बास्को मार्टिस और सीजर गोंजाल्वेस कोरियोग्राफर कर रहे हैं, जो तीन साल बाद एक बार फिर से साथ हुए हैं। जोया अख्तर की ‘दिल धडक़ने दो’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक साथ मिलकर गीतों को कोरियोग्राफ किया था। इस गीत में सितारों के भूतकाल और वर्तमान दोनों को दिखाने वाला मजेदार सीक्वेंस दिखाया जा रहा है। इसमें उनके हाल के और नाइन्टीज के लुक को दिखाया गया है। इसके लिए शूटिंग की विशेष तकनीकों, विजुअल इफेक्ट के काम और स्पेशल क्रिएटिव पोस्ट प्रोडक्शन की डिमांग भी रहेगी। इन सबके चलते इस गाने पर होने वाला खर्च बहुत बढ़ जाएगा।

गाने में सितारों के यूथ और ओल्ड फेज को एक साथ दिखाने के लिए आधुनिक शूटिंग तकनीकों का सहारा लिया जाएगा। क्रोमा शूट, डूपलेंगर्स शॉट और मोशन कंट्रोल वाले मल्टीएंगल कैमरा के सहारे गाने को शूट करने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन में फेस ट्रैकिंग, फ्रेम मिंगल, शॉट क्रॉपिंग और सीजीआई के सहारे एक्टर्स के बूढ़े और युवा रूप को एक साथ दिखाएंगे। गाना कहानी के बीच में नहीं दिखेगा, बल्कि यह एंड क्रेडिट सांग होगा और प्रमोशन के लिए इसका ज्यादा प्रयोग होगा। साँग में प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन भी दिखेंगे। युवा सुशांत उम्रदराज श्रद्धा के साथ और यंग श्रद्धा कपूर ऐजेड सुशांत के साथ डांस करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं एक ही फ्रेम में जिन्दगी के दोनों रूप साथ डांस करते भी दिखेंगे। इस गीत से पहले भी बॉलीवुड में गाने पर जमकर खर्च किया गया है। आइए डालते हैं एक नजर उन गीतों पर जिन पर खूब पैसा खर्च हुआ—

1. पार्टी ऑल नाइट—बॉस—6 करोड़
2. मलंग-मलंग—धूम-3—5 करोड़
3. किलिमंजारो—रोबोट—4 करोड़
4. ठां करके—गोलमाल-3—3.5 करोड़
5. सैटरडे-सैटरडे—हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया—3 करोड़
6. छम्मक छल्लो—रॉ-वन—3 करोड़
7. अजीमो शान—जोधा अकबर—2.5 करोड़
8. डोला रे डोला रे—देवदास—2.5 करोड़
9. जलेबी बाई—डबल धमाल—1.5 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम