न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांटिक कॉमेडी नहीं होगी रणबीर-अजय देवगन की फिल्म, एक्शन थ्रिलर का मिलेगा मजा

पिछले एक वर्ष से निर्माता निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म की चर्चा किसी न किसी तरह से होती रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 3:38:24

रोमांटिक कॉमेडी नहीं होगी रणबीर-अजय देवगन की फिल्म, एक्शन थ्रिलर का मिलेगा मजा

पिछले एक वर्ष से निर्माता निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म की चर्चा किसी न किसी तरह से होती रही है। कुछ समय पूर्व इस फिल्म के डिब्बाबंद होने के समाचार भी आए थे, लेकिन फिर अचानक से मीडिया में आने लगा कि यह फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है अपितु इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। पहले कहा जा रहा था कि यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी लेकिन अब इसके बारे में ताजा जानकारी प्राप्त हुई कि यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है जिसमें अजय देवगन और रणबीर कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

यह दूसरा मौका होगा जब यह दोनों सितारे स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले इन दोनों को दर्शकों ने प्रकाश झा निर्मित निर्देशित ‘राजनीति’ में एक साथ देखा था। हालांकि उस फिल्म में इन दोनों का आमने सामने कोई दृश्य या संवाद नहीं था। यह एक बिग बजट फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के लिए एक्शन टीम बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक्शन से भरी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवम्बर-दिसंबर से शुरू होने वाली है और अप्रैल 2020 तक फिल्म की शूटिंग खत्म कर इसे प्रदर्शित करने की योजना है।

लव रंजन को अपनी इस फिल्म के लिए दो नायक तो मिल चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक इन दोनों के अपोजिट कोई नायिका नहीं मिल पायी है। लव रंजन इन दोनों के लिए ए लिस्टर नायिकाओं की तलाश में हैं। बात वर्क फ्रंट की करें तो रणबीर इन दिनों वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ अजय देवगन अपनी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म पहले 22 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही थी, लेकिन अब इसकी प्रदर्शन तिथि दो माह आगे बढ़ा दी गई है। यह अब 10 जनवरी 2020 को प्रदर्शित होगी। अजय देवगन की 17 मई को ‘दे दे प्यार दे’ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम