न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेलबर्न में होगा ‘कुछ कुछ होता है’ के 20 वर्ष पूरे करने का जश्न

90 के दशक में रोमांटिक शैली की फिल्म, ‘कुछ कुछ होता है’ के निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद करण ने हाल ही में फिल्म उद्योग में दो शानदार दशक पूरे कर लिए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Jul 2019 4:45:30

मेलबर्न में होगा ‘कुछ कुछ होता है’ के 20 वर्ष पूरे करने का जश्न

करण जौहर एक जाना माना नाम है, एक ऐसे निर्देशक और व्यक्तित्व जिन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं। उनकी फिल्मों ने न केवल पॉप संस्कृति में अपनी प्रतिष्ठित जगह बनाई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। 90 के दशक में रोमांटिक शैली की फिल्म, ‘कुछ कुछ होता है’ के निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद करण ने हाल ही में फिल्म उद्योग में दो शानदार दशक पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, मेलबर्न के आगामी भारतीय फिल्म महोत्सव में करण जौहर के इन 20 सालों को मनाया जाएगा। फिल्म व्यवसाय में अपने दो दशकों के समारोह को मनाने के साथ इस भारतीय सिनेमा के उत्सव का हिस्सा बनने के लिए निर्देशक विक्टोरियन राज्य की दिलकश सांस्कृतिक राजधानी के लिए उड़ान भरेंगे। इस कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में फेस्टिवल में उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है की एक विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी और ऑस्ट्रेलिया भर के सैकड़ों प्रशंसकों की उपस्थिति में खुद निर्देशक के साथ बातचीत का एक विशेष सत्र रहेगा।

उन्होंने फिल्म को लेकर अपने जज्बात भी साझा किए। उन्होंने कहा, ‘यह मेरी पेशेवर जिन्दगी का लैंडमार्क साल है। इसका जश्न उस फिल्म महोत्सव में मनाने को लेकर मैं बड़ा एक्साइटेड हूँ। एक किस्सागो के तौर पर पिछले 20 सालों का सफर बड़ा कमाल का रहा है। फिल्में मेरा जुनून रही हैं।’

गौरतलब है कि इस वर्ष करण जौहर के बैनर की तीन फिल्मों का प्रदर्शन अब तक हो चुका है, जिनमें उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ की असफलता ने उनके बैनर पर एक कलंक लगा दिया है। करण जौहर अपने इस कलंक को धोने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। इसी के चलते अब वे स्वयं एक बार फिर से निर्देशन की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने बैनर से उन निर्देशकों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है जिनकी फिल्में असफल हुई हैं। इनमें मुख्य रूप से पुनीत मल्होत्रा और अभिषेक बर्मन शामिल हैं। करण जौहर इस वर्ष के अन्त में बतौर निर्देशक ‘तख्त’ से वापसी करने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो