न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंचना के रीमेक में अक्षय कुमार के साथ होंगे किआरा और माधवन

प्राप्त समाचारों के अनुसार अक्षय कुमार वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म ‘कंचना-2’ के हिन्दी रीमेक में काम करने जा रहे हैं। निर्माता इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 10:27:18

कंचना के रीमेक में अक्षय कुमार के साथ होंगे किआरा और माधवन

अक्षय कुमार एक बार फिर से हॉरर कॉमेडी जोनर की फिल्म करने जा रहे हैं। वर्षों पूर्व उन्होंने प्रियदर्शन के साथ ‘भूलभुलैया’ नामक एक फिल्म करी थी, जिसमें उनके साथ विद्या बालन, परेश रावल आदि ने काम किया था। इस फिल्म के बाद अक्षय ने इस जोनर में काम करना बन्द कर दिया था। लेकिन वे एक बार फिर इस जोनर में लौट रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार अक्षय कुमार वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म ‘कंचना-2’ के हिन्दी रीमेक में काम करने जा रहे हैं। निर्माता इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Akshay Kumar,kiara advani,r madhvan,kanchana remake,kanchana 2,akshay kumar news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पिछले दिनों इस फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के साथ किआरा आडवाणी और आर.माधवन को भी शामिल कर लिया गया है। किआरा और माधवन इससे पहले साउथ की कुछ फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। किआरा बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण का भी जाना पहचाना चेहरा हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार निर्माता किआरा को अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैं। किआरा को फिल्म की स्क्रिप्ट पसन्द आई है और उन्होंने पहले ही इसके लिए हामी भर दी है। माधवन भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि दोनों सितारे कौन से किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार इस फिल्म में भूत का रोल प्ले कर सकते हैं पर इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म की शूटिंग मई अन्त में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसे अगले वर्ष प्रदर्शित करने की योजना है।

मूल फिल्म को निर्देशक राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था, जिन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। इसी सीरीज की अगली फिल्म ‘कंचना 3: काली’ इसी वर्ष प्रदर्शित होगी। तीनों भाग का निर्देशन अभिनेता राघव लॉरेंस ने ही किया है। इसके हिन्दी रीमेक के लिए निर्देशक का चुनाव किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम