न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित 2019 की दूसरी फिल्म होगी ‘पति पत्नी और वो’

इस वर्ष 6 दिसम्बर को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ आएगी जो इस वर्ष की दूसरी फिल्म होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 12:09:10

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित 2019 की दूसरी फिल्म होगी ‘पति पत्नी और वो’

वर्ष 2019 में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की निर्देशक आकिब अली की फिल्म ‘दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)’ पहली ऐसी फिल्म रही है जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी। इसी थीम पर अब इस वर्ष 6 दिसम्बर को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ आएगी जो इस वर्ष की दूसरी फिल्म होगी। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, इस टॉपिक पर बेस्ड फिल्मों का सक्सेस रेट हाई रहा है। इसी टॉपिक पर ‘सिलसिला’, गुमराह, लाइफ इन ए मेट्रो, अर्थ, रूस्तम और मस्ती जैसी फिल्में हिट रही हैं। यह टॉपिक दर्शकों को अपनी ओर खींचता रहा है। हालांकि इसी दौरान आई करण जौहर की कभी अलविदा ना कहना और हमारी अधूरी कहानी भी आईं लेकिन यह फिल्में सफल न हो सकीं।

kartik aaryan,bhumi pednekar,ananya pandey,pati patni aur woh,ajay devgn,tabu,rakul preet singh,de de pyaar de,entertainment,bollywood

मूल रूप से यह फिल्म सत्तर के दशक में प्रदर्शित हुई संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक है, जिसकी शूटिंग 9 जुलाई से लखनऊ में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आएंगी। तीनों कलाकारों ने अपने अब तक के सभी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं।

यूपी की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

चर्चा है कि फिल्म में अनन्या पांडे वह किरदार निभा रही हैं जो मूल फिल्म में रंजीता कौर ने निभाया था। वहीं भूमि को लेकर कहा जा रहा है कि वे विद्या बालन वाले किरदार में नजर आएंगी। पुरानी फिल्म की कहानी मुम्बई पर आधारित थी पर इस रीमेक का बैकड्रॉप यूपी में रखा जाएगा।

kartik aaryan,bhumi pednekar,ananya pandey,pati patni aur woh,ajay devgn,tabu,rakul preet singh,de de pyaar de,entertainment,bollywood

भूमि ने अपने किरदार के बारे में कहा है कि वे फिल्म में ऐसे रोल में हैं जो उनके रियल लाइफ मिजाज से काफी मेल खाता है। वे बड़ी एंबीशियस भी हैं और जिन्दगी में बड़ी चीजें चाहती हैं। भूमि का यह भी दावा है कि लोग उन्हें ऐसे किसी रोल में पहली बार देखेंगे। मूल फिल्म का निर्देशन बी.आर. चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा, रंजीता कौर के अलावा दो अन्य महत्त्वपूर्ण किरदार थे। एक असरानी और दूसरा बाल कलाकार जो फिल्म में संजीव कुमार और विद्या बालन का बेटा बना था। रीमेक के निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है कि फिल्म में यह दो किरदार रखे जाएंगे या नहीं। रखे जाते हैं तो इन किरदारों को कौन से कलाकारा अभिनीत करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका