न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असफलता के बाद निर्माताओं ने लिया सबक, अब सफल निर्देशकों को दे रहे मौका

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों बरसाती हवाओं के दौर में ऐसी चर्चाएँ सुनने में आ रही हैं जिनको सुनने के बाद महसूस हो रहा है कि बॉलीवुड में एक बार फिर से बदलाव की बयार बह रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 11:18:21

असफलता के बाद निर्माताओं ने लिया सबक, अब सफल निर्देशकों को दे रहे मौका

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों बरसाती हवाओं के दौर में ऐसी चर्चाएँ सुनने में आ रही हैं जिनको सुनने के बाद महसूस हो रहा है कि बॉलीवुड में एक बार फिर से बदलाव की बयार बह रही है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की दो नामचीन प्रोडक्शन कम्पनियों ने अपने यहाँ काम कर रहे उन निर्देशकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिनकी फिल्मों का निर्माण उन्होंने किया और वे असफल हो गईं। यह नामचीन निर्माण कम्पनियाँ हैं यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन, जिनकी मेगा बजट फिल्में पिछले कुछ समय में असफल हुई है।

बॉलीवुड में इस बदलाव की शुरूआत राजकुमार गुप्ता के उठाए गए कदम से हुई है। राजकुमार गुप्ता ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे जिन्होंने गत वर्ष प्रदर्शित और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ‘स्त्री’ को निर्देशित किया था। ज्ञातव्य है कि ‘स्त्री’ के लिए सबसे पहले अमर कौशिक ने राजकुमार गुप्ता से ही सम्पर्क किया था। एक ओर जहाँ राजकुमार गुप्ता ने अपनी गलती सुधारते हुए अगली फिल्म में अमर कौशिक को मौका दिया है, वहीं दूसरी तरफ यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन भी अपने निर्देशकों की टीम को रिप्लेस करने में जुट गए हैं। यह दोनों बैनर ऐसे निर्देशकों के साथ सम्पर्क कर रहे हैं जिनकी फिल्में दर्शकों को पसन्द आ रही हैं। आइए डालते हैं एक नजर इन बैनरों के उन निर्देशकों पर जिनको बाहर का रास्ता दिखाया गया है और जिनको वे अपने बैनर तले फिल्म बनाने का न्यौता दे रहे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर की। करण जौहर की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी हैं। इस वर्ष उनकी दो फिल्में—स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 और कलंक मेगा बजट फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूलने में असफल रही हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 का निर्देशन करने वाले पुनीत मल्होत्रा करण जौहर के लिए आई हेट लव स्टोरीज और गौरी तेरे प्यार में नामक फिल्मों का निर्देशन पहले कर चुके थे। बड़े सितारों से सजी इन फिल्मों को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था, इसके बावजूद करण ने पुनीत मल्होत्रा को अपनी हिट फिल्म का सीक्वल बनाने का मौका दिया। लेकिन पुनीत इस बार भी मात खा गए। इसके चलते करण जौहर ने अब उन्हें अपने बैनर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उनके स्थान पर लेखक निर्देशक अमित शर्मा को जोड़ा है जिन्होंने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘बधाई हो’ सरीखी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

गलियारों में चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि करण जौहर अपने बैनर के दो और निर्देशक शशांक खेतान और अभिषेक बर्मन को भी बाहर का रास्ता दिखाने के मूड में हैं। इन निर्देशकों की फिल्मों से भी करण को कोई फायदा नहीं हुआ है। शशांक खेतान करण के लिए दुल्हनिया सीरीज और धडक़ बना चुके हैं। यह फिल्में बड़ी सफलता तो नहीं पा सकी थीं, हां अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थीं। ऐसे में करण इन्हें एक और मौका दे रहे हैं लेकिन अभिषेक बर्मन को लेकर कहा जा रहा है कि करण उनके साथ भविष्य में शायद ही काम करें। अभिषेक बर्मन के निर्देशन में बनी ‘कलंक’ उनके बैनर के लिए ‘कलंक’ ही साबित हुई है। बर्मन इससे पहले उनके लिए 2 स्टेट्स बना चुके थे जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी।

यशराज से फिर जुड़े संजय गढ़वी, बाहर हुए विजय कृष्ण आचार्य

बदलाव की मुहिम में दूसरा बैनर यशराज फिल्म्स है। इस बैनर की गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ नामचीन सितारों अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ के होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड 54 करोड़ का कारोबार करके इतिहास रचा था। इस फिल्म का लेखन निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य का था, जिन्हें बॉलीवुड में विक्टर के नाम से जाना जाता है। विजय कृष्ण आचार्य को आदित्य चोपड़ा ने ‘धूम-3’ की सफलता के बाद निर्देशन की जिम्मेदारी फिर सौंपी थी। हालांकि विजय इससे पहले भी आदित्य चोपड़ा को ‘टशन’ नामक असफल फिल्म दे चुके थे। अब कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने उनके लिए अपने बैनर के दरवाजे बंद कर दिए हैं और एक बार फिर से अपने पुराने निर्देशक संजय गढ़वी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं जिन्होंने उनके लिए धूम और धूम-2 सरीखी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इसके अतिरिक्त यशराज ने निर्देशक शरत कटारिया का कद बढ़ा दिया है जिन्होंने उनके लिए मध्यम बजट में बनी ‘दम लगा के हइशा’ और ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ सरीखी सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा अब उनके साथ मेगा बजट फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो