न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’ का ट्रेलर जारी, छोटे लेकिन भारी हैं संवाद, भव्य हैं सैट्स

करण जौहर (Karan Johar) के करिअर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 5:42:41

‘कलंक’ का ट्रेलर जारी, छोटे लेकिन भारी हैं संवाद, भव्य हैं सैट्स

करण जौहर (Karan Johar) के करिअर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) के पिता यश जौहर लगभग 16 साल पहले बनाने की सोच रहे थे। यह उनका प्रिय विषय था जिसे वे अपने बेटे करण जौहर के निर्देशन में देखना चाहते थे। लेकिन उनकी यह इच्छा उनकी मृत्यु के कारण पूरी न हो सकी। करण जौहर ने अब इस कहानी को परदे पर उतारा है लेकिन अपने निर्देशन में नहीं अपितु अभिषेक वर्मन के निर्देशन में। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जिसे आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर से उन दर्शकों को निराशा हाथ लगी है जो यह सोच रहे थे कि इस फिल्म में वरुण (Varun Dhawan) और आलिया (Alia Bhatt) की मस्ती देखने को मिलेगी। यहाँ पर दोनों के किरदार महत्त्वपूर्ण ही गम्भीर भूमिका में हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय (Aditya Roy Kapoor) की भूमिका भी जबरदस्त नजर आ रही है। ऐसा अहसास हो रहा है कि उन दोनों की भूमिकाएँ वरुण और आलिया पर भारी पड़ेगी।

karan johar,kalank,kalank trailer released,watch kalank trailer,varun dhawan,alia bhatt,aditya roy kapoor,sonakshi sinha,sanjay dutt,madhuri dixit,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

करण जौहर (Karan Johar) ने ‘कलंक (Kalank)’ को बड़े भव्य स्तर पर फिल्माया है। इस फिल्म के सैट्स सितारों से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। रजवाड़ों के दौर को सिनेमाई कैनवास पर खूबसूरती के साथ उतारा गया है। ट्रेलर में संजय दत्त एक दृश्य में नजर आते हैं, जो उनकी भूमिका को बयां कर जाता है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी एक ही दृश्य में नजर आती हैं लेकिन उस वक्त बोला गया उनका संवाद—नाजायज मोहब्बत का अंजाम अक्सर तबाही होता है— बहुत भारी और फिल्म के कथानक को स्पष्ट करने वाला है।

यह रूप और जफर की नाजायज मोहब्बत की दास्तां है जिसे हिन्दू मुस्लिम दंगों के बीच फिल्माया गया है। ट्रेलर में नजर आए फिल्म के सभी किरदारों के पास सशक्त और दमदार संवाद हैं। फिर चाहे वह आदित्य हों या सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) यहाँ तक टे्रलर के अन्त में नजर आए नवान्गुत सितारे के पास भी ऐसे ही भारी संवाद हैं। फिल्म का संगीत पक्ष सशक्त होगा इसका आभास भी होता है। ट्रेलर का अंत करण जौहर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की तर्ज पर किया है जहाँ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वरुण धवन (Varun Dhawan) का हाथ थामने की कोशिश कर रही हैं। इसी के साथ अरिजीत सिंह की आवाज में ‘ये इश्क नहीं कलंक है पिया’ सुनाई देते हैं जो यह संकेत देते हैं कि यह गीत फिल्म की जान होगा। अरिजीत सिंह ने इसे डूब कर गाया होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम