न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’ : 9 दिन, 150 करोड़ का कारोबार, ट्रेलर से जगी उम्मीद

‘कलंक’ के पहले दिन के कारोबार को लेकर अनुमान है यह बॉक्स ऑफिस पर 20 से 22 करोड़ की ओपनिंग लेने में सफल होगी। इसकी ओपनिंग में सबसे बड़ा हाथ इसकी स्टार कास्ट का होगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 6:10:39

‘कलंक’ : 9 दिन, 150 करोड़ का कारोबार, ट्रेलर से जगी उम्मीद

अप्रैल माह में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनसे उम्मीद है यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेंगी। प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में करण जौहर निर्मित और अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर जारी होने के बाद से ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान लगना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 5 दिन का लम्बा वीकेंड मिलेगा जिसके कारण इसे 9 दिन का सप्ताह मिलेगा। इन 9 दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निश्चित रूप से 150 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी यह तय है। हालांकि इसकी लागत बहुत ज्यादा है जिसके चलते इसे कम से कम 200 करोड़ के आंकड़े को छूना जरूरी है। ‘कलंक’ के पहले दिन के कारोबार को लेकर अनुमान है यह बॉक्स ऑफिस पर 20 से 22 करोड़ की ओपनिंग लेने में सफल होगी। इसकी ओपनिंग में सबसे बड़ा हाथ इसकी स्टार कास्ट का होगा।

karan johar,kalank,kalank box office collection,kalank first day box office collection,varun dhawan,sonakshi sinha,alia bhatt,sanjay dutt,madhuri dixit,bollywood,bollywood news  hindi,bollywood gossips hindi

बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए यह 9 दिन ही सबसे महत्त्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि इसके बाद आगामी सप्ताह अर्थात् 26 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की सुनामी आएगी जो अपने साथ हिन्दी फिल्मों को बहा कर ले जाएगी। इस दिन विश्व की सर्वाधिक प्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में 100 करोड़ को छू सकती है। पहले दिन को लेकर इसका कारोबार 30 से 35 करोड़ माना जा रहा है।

इस फिल्म को करण जौहर के पिता यश जौहर लगभग 16 साल पहले बनाने की सोच रहे थे। यह उनका प्रिय विषय था जिसे वे अपने बेटे करण जौहर के निर्देशन में देखना चाहते थे। लेकिन उनकी यह इच्छा उनकी मृत्यु के कारण पूरी न हो सकी। करण जौहर ने अब इस कहानी को परदे पर उतारा है लेकिन अपने निर्देशन में नहीं अपितु अभिषेक वर्मन के निर्देशन में।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम