न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिब्बाबंद हुई करण जौहर की ‘ड्राइव’, अब लेंगे डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा!

करण जौहर (Karan Johar) की एक फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है जिसका नाम है ड्राइव (Drive)

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:10:37

डिब्बाबंद हुई करण जौहर की ‘ड्राइव’, अब लेंगे डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा!

करण जौहर (Karan Johar) का बैनर धर्मा प्रोडक्शन इन दिनों मुसीबतों का सामना कर रहा है। इस वर्ष इस बैनर की दो बड़ी फिल्मों की असफलता ने इसकी साख और ख्याति को खत्म कर दिया है। अप्रैल माह में प्रदर्शित हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ ने धर्मा प्रोडक्शन के कर्ताधर्ता करण जौहर (Karan Johar) को सोचने के लिए मजबूर किया कि उनका प्रोडक्शन हाउस एक फैक्ट्री में तब्दील हो गया, जहाँ कचरा फिल्मों का निर्माण हो रहा है। ‘कलंक (Kalank)’ की असफलता को भूलने का प्रयास कर रहे करण जौहर को दूसरा झटका स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 (Student Of the Year 2) से लगा। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की लोकप्रियता के अनुरूप यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस फिल्म की लागत को विभिन्न प्रकार के राइट्स बेचकर निकाला गया। साथ ही इस घटिया फिल्म के कारण धर्मा प्रोडक्शन्स की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा। इस फिल्म से यह संदेश गया कि करण जौहर (Karan Johar) भी अपनी हिट फिल्म की लोकप्रियता का लाभ लेते हुए सीक्वल बनाने लगे हैं और कुछ भी फिल्म बना कर दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं।

karan johar,karan johar drive shelved,drive,sushant singh rajput,jacqueline fernandez,entertainment,bollywood

करण जौहर (Karan Johar) की एक फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है जिसका नाम है ‘ड्राइव (Drive)’। वैसे तो यह फिल्म 2017 में प्रदर्शित होनी थी लेकिन तब इसकी प्रदर्शन तिथि होली 2018 की गई। कई बार फिल्म की रिलीज डेट टल चुकी है। खबर आई थी कि इस फिल्म को जून 2019 के अंत में रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन यह फिल्म फिर आगे बढ़ गई है। अब जो खबर सामने आई है उसके अनुसार ‘ड्राइव’ को थिएटर में रिलीज करने का इरादा करण जौहर ने त्याग दिया है।

सूत्रों के अनुसार फिल्म से करण जौहर बिलकुल भी खुश नहीं है। फिल्म शूट हो चुकी है और उसे सुधारने की करण ने पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई है। करण जौहर इस समय इस फिल्म को रिलीज करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि उनके बैनर की दो फिल्में लगातार असफल हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि करण जौहर अपनी इस फिल्म को कुछ समय बाद डिजीटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने का मानस बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म उस तरह की नहीं बन पाई है जैसा करण जौहर बनाना चाहते थे। तरुण मनसुखानी द्वारा लिखित व निर्देशित यह फिल्म करण को पसंद नहीं आ रही है और इसीलिए लगातार इसकी प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया जाता रहा है। सम्भावना है कि अब यह फिल्म सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाएगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो