न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूब पर छाया ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर, अप्रत्याशित सफलता की है उम्मीद

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनीत और एकता कपूर निर्मित फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 7:09:04

यूट्यूब पर छाया ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर, अप्रत्याशित सफलता की है उम्मीद

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनीत और एकता कपूर निर्मित फिल्म ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत दर्शकों को अपने साथ जोडऩा है। एक बार देखने के बाद इसे दर्शक दूसरी बार देख रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद बंधती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ की तरह अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करने में सफल होगी। मैडनेस से भरे इस ट्रेलर में फिल्म के दोनों ही मुख्य सितारों का हटकर अंदाज देखने को मिल रहा है। कंगना और राजकुमार फिल्म की इस पहली झलक में ही दर्शकों के दिमाग पर छाप छोडऩे में कामयाब होते दिख रहे हैं। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर भी भरपूर होने वाला है। एक खून और उसके दोषी की तलाश के दौरान पुलिस की सुई कंगना के किरदार बॉबी और राजकुमार के किरदार केशव पर जाकर अटक जाती है। इसके बाद शुरू होती है इन दोनों संदिग्धों में से असली खूनी को पहचानने की जद्दोजहद।

kangana ranaut,rajkummar rao,judgemental hai kya,judgemental hai kya trailer,youtube,kangana ranaut new movie,rajkummar rao new movie,entertainment,bollywood

बॉबी जहां थोड़ी से क्रेजी है तो वहीं केशव ऐसा शख्स है जो खुद की असलियत दुनिया से छिपाए हुए है। बॉबी का पहले केशव पर मेजर क्रश होता है लेकिन जब खून के केस में दोनों को संदिग्ध बनाया जाता है तो उसके सामने केशव की असलियत सामने आने लगती है। वहीं केशव बॉबी के इल्जामों को झूठा बताते हुए उसके पागलपन को पुलिस के सामने पेश करता है।

kangana ranaut,rajkummar rao,judgemental hai kya,judgemental hai kya trailer,youtube,kangana ranaut new movie,rajkummar rao new movie,entertainment,bollywood

ट्रेलर में दोनों ही ऐक्टर अपने रोल में डूबे नजर आ रहे हैं। उनकी जबरदस्त ऐक्टिंग और बैकग्राउंट म्यूजिक सीन्स के इमोशन्स को परफेक्ट तरीके से पेश करते दिखते हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म में सतीश कौशिक की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण है जो मर्डर मिस्ट्री की जाँच पड़ताल कर रहे हैं। इस फिल्म में वे काफी दुबले नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों को रूझान नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक पौने दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कंगना और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पहले फिल्म का टाइटल ‘मेंटल है क्या’ था, जिस पर कई आपत्तियां उठाए जाने के बाद मेकर्स ने नाम बदलकर ‘जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya)’ कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका