न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कलंक’: का नया गीत ‘तुमसे जुदा हो के हम तबाह हो गए’ जारी, माधुरी की अदाओं ने किया दीवाना

आगामी 17 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ का आज एक और गीत जारी किया गया है जो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Apr 2019 9:10:48

‘कलंक’: का नया गीत ‘तुमसे जुदा हो के हम तबाह हो गए’ जारी, माधुरी की अदाओं ने किया दीवाना

आगामी 17 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ का आज एक और गीत जारी किया गया है जो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। दर्शकों में इस वक्त यह फिल्म बेहद चर्चाओं में है। इस फिल्म के अब तक जारी हुए सभी गीतों को दर्शकों ने पसन्द किया है। आज जारी किया गया माधुरी दीक्षित का यह गीत भी बहुत सुन्दर है। इसका फिल्मांकन जितना सुन्दर है उतने ही माधुरी दीक्षित के स्टेप्स हैं। इस गीत को सरोज खान और रेमो डिसूजा ने मिलकर कोरियोग्राफ किया है।

‘तुमसे जुदा हो के हम तबाह हो गए’, कलंक का ये गाना माधुरी दीक्षित पर जितनी खूबसूरती से फिल्माया गया है उतनी ही बेहतरीन परफार्मेंस माधुरी की भी है । इस गीत की धुन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के गीत ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला’ की याद दिलाता है। माधुरी दीक्षित को जो स्टेप्स दिए गए हैं वो भी करीब-करीब वैसे ही हैं। लेकिन 51 वर्ष की उम्र में जिस अंदाज में उन्होंने इस नृत्य को किया है वह काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि उनके चेहरे पर अब वो नूर नजर नहीं आता है तो उनकी जवानी के दिनों में नजर आया करता था। भारी मेकअप के सहारे उनके चेहरे की झुर्रियों को छुपाने का असफल प्रयास किया गया है। प्रीतम के संगीतबद्ध किये गए इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी मखमली आवाज में गाया है जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी कलंक की कहानी 1945 के आसपास की है। इस दौरान अपने सम्मान और रुतबे के लिए जंग भी हुई और अमर प्रेम भी, फिल्म में जफर और रूप के प्यार को दिखाया गया है और साथ रजवाड़ों की शादी जिसमें देव चौधरी यानि आदित्य रॉय कपूर से रूप यानि आलिया भट्ट की शादी करवाई जाती है। फिल्म में माधुरी दीक्षित को बहार बेगम का रोल दिया गया है और संजय दत्त को बलराज चौधरी का रोल दिया गया है। दोनों दो दशक के बाद किसी फिल्म में काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम