देवगन फैमिली इस समय गर्मियों की छुट्टियां एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय देवगन और काजोल बच्चो के साथ रोड ट्रीप एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- "Grumbles, rumbles and potato chips... road trip. Finally!" इस फोटो में काजोल (Kajol), अजय अपने बच्चों न्यासा और युग के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब तक तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
लोग कमेंट में उनकी इस फोटो की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पिक्चर परफेक्ट फैमिली। न्यासा शानदार लग रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- युग बहुत क्यूट है, काजोल मैम आप बहुत सुंदर लग रही हैं, अजय सर भी ग्रेट लग रहे हैं।














