न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद कपूर ने किया ‘कबीर सिंह’ का पोस्टर जारी, टीजर में दो दिन शेष

वर्ष 2017 में प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत की ‘अर्जुन रेड्डी’ को हिन्दी में ‘कबीर सिंह’ के नाम से बनाया गया है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 6:06:03

शाहिद कपूर ने किया ‘कबीर सिंह’ का पोस्टर जारी, टीजर में दो दिन शेष

वर्ष 2017 में प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत की ‘अर्जुन रेड्डी’ को हिन्दी में ‘कबीर सिंह’ के नाम से बनाया गया है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वर्ष 2017 की अर्जुन रेड्डी को संदीप रेड्डी वागा ने निर्देशित किया था जो इसके हिन्दी रीमेक को भी निर्देशित कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने आज इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा पूरी तरह से काला नजर आ रहा है। जारी किए गए पोस्टर में फिल्म के नाम के साथ जलती हुई सिगरेट और शाहिद कपूर की गर्दन में लटकता स्टेथोस्कोप नजर आ रहा है जो यह दर्शाता है नायक का मेडिकल लाइन से कोई नाता है। मूल फिल्म में विजय देवरकोंडा ने इस भूमिका को निभाया था। पोस्टर में इसके टीजर जारी होने की तारीख 8 अप्रैल बताई गई है।

फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक फिल्म के सेट से भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें शाहिद रोल के लिए तैयारियां करते दिख रहे हैं।
‘कबीर सिंह’ एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जो मैनेजमेंट के मुद्दों से गुस्सा है और रिलेशनशिप में फेल होने के बाद उसे शराब की लत लग जाती है। माना जा रहा है कि फिल्म में शाहिद और कियारा आडवाणी की इंटेंस लव स्टोरी होगी। कियारा से पहले शाहिद के सामने तारा सुतारिया को कास्ट किए जाने की चर्चा थी लेकिन वह करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में व्यस्त थीं इसीलिए उनके स्थान पर किआरा आडवाणी को लिया गया। यह फिल्म इस वर्ष 21 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

शाहिद कपूर गत वर्ष दो फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आए थे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि श्रीनारायण सिंह निर्देशित ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ ने मात्र 32 करोड़ का कारोबार किया था। यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी थी। जबकि इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम