न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह की मौत के बाद जिया खान की मां ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर कही इतनी बड़ी बात

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 6:20:23

सुशांत सिंह की मौत के बाद जिया खान की मां ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर कही इतनी बड़ी बात

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में इस घटना के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इतना ही नहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है। सुधीर ओझा ने सलमान खान समेत निर्माता करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला समेत 8 फिल्मी हस्तियों को अभियुक्त बनाया है। दायर परिवाद के अनुसार वादी ने इन सभी अभियुक्तों ने मृतक एक्टर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया है। वादी ने परिवाद में लिखा है सुशांत बिहार के निवासी थे और अपने प्रतिभा के बदौलत इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई थी इसलिए सभी अभियुक्त सुशांत के खिलाफ साजिश रच कर फिल्मों से वंचित करने का प्रयास किया। इन सबके बीच दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए सलमान खान और बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर तीखा वार किया है।

सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

जिया खान भी थी डिप्रेशन का शिकार

जिया खान ने 2013 में डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। वहीं हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर जिया खान की मां राबिया खान सामने आई हैं और उन्होंने बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर वार करते हुए जिया खान के केस को याद किया है। उन्होंने इस दौरान सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राबिया ने कहा, 'मेरी संवदेनाएं सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के साथ हैं। ये कोई मजाक नहीं है बल्कि दिल दहला देने वाला मामला है। अब बॉलीवुड को बदलना होगा। बॉलीवुड को पूरी तरह से ऐसा करना बंद करना होगा। किसी को बुली करना भी एक तरह से किसी की हत्‍या करना ही है।'

राबिया इस वीडियो में आगे कहती हैं, 'जो कुछ भी हो रहा है, उसने मुझे 2015 की याद दिला दी है। जब मैं बेटी के केस में एक सीबीआई अफसर ने मिली तो उन्‍होंने बताया कि मुझे सलमान खान का फोन आया था। वो रोज फोन करते हैं और कहते हैं कि इस लड़के (सूरज पंचोली) पर हमने बहुत पैसा इनवेस्ट किया है, लड़के से पूछताछ मत करो.., उसे मत छुओ तो हम क्‍या कर सकते हैं मैडम..। वह बहुत हताश नजर आ रहा था, मैं इस मामले को दिल्ली में बैठी उच्च सीबीआई अफसरों तक लेकर गई, और मैंने इसकी शिकायत भी की। अगर आप इस तरह पैसे और अपनी ताकत का इस्तेमाल मौत और जांच को प्रभावित करने के लिए करेंगे तो मुझे समझ नहीं आता कि बतौर सिटिजन हम कहां जाएंगे। किसके पास जाएंगे? मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि खड़े होइए, लड़े, प्रदर्शन करें और बॉलीवुड के इस जहरीले बर्ताव को खत्म करें।'

राबिया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। सलमान पर राबिया का ये आरोप अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें कि जिया खान का 2013 में 25 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!
हिन्दी सिनेमा के लिए माइलस्टोन है सुशांत अभिनीत एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी
ऐसा था बॉलीवुड के धोनी का करियर, 7 साल, 10 फिल्में, 4 सुपरहिट, 2 हिट, 4 असफल

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव