न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) के ममले में बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 3:40:33

सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) के ममले में बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है। सुधीर ओझा ने सलमान खान समेत निर्माता करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला समेत 8 फिल्मी हस्तियों को अभियुक्त बनाया है। दायर परिवाद के अनुसार वादी ने इन सभी अभियुक्तों ने मृतक एक्टर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया है। वादी ने परिवाद में लिखा है सुशांत बिहार के निवासी थे और अपने प्रतिभा के बदौलत इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई थी इसलिए सभी अभियुक्त सुशांत के खिलाफ साजिश रच कर फिल्मों से वंचित करने का प्रयास किया।

Salman Khan,patna,sushant singh rajput,salman khan news,sushant singh rajput news,sushant singh rajput suicide

दायर मुकदमे के मुताबिक करण जौहर और आदित्य चोपड़ा ने सुशांत की फ़िल्म पानी की रिलीज रोकने की साजिश की। दरअसल, आदित्य चोपड़ा ने नामी निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ का निर्माण करने की घोषणा की। यह शेखर कपूर की महत्त्वाकांक्षी परियोजना थी जिसे वो पिछले दो दशक से बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। जब आदित्य ने इसे प्रोड्यूस करना मंजूर किया था तो लगा एक बेहतरीन कथा दर्शकों के सामने आएगी। शेखर कपूर इसे ऋतिक रोशन के साथ बनाना चाहते थे लेकिन मोहनजोदारो के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अन्त में शेखर ने इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चयन किया। सुशांत ने इसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी थी। जैसे ही आदित्य चोपड़ा को इस बात की जानकारी मिली कि शेखर इस प्रोजेक्ट को सुशांत सिंह के साथ बनाना चाहते हैं उन्होंने इससे तुरन्त अपने हाथ खींच लिए और यह फिल्म बंद हो गई।

कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध किया था जिनमें से उन्होंने दो फिल्में—शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बख्शी का निर्माण कर लिया था और तीसरी फिल्म बेफिक्रे बनाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का चुनाव कर लिया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की आदित्य चोपड़ा से अच्छी खासी बहस हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने सुशांत को अपने बैनर तले बैन कर दिया था।

Salman Khan,patna,sushant singh rajput,salman khan news,sushant singh rajput news,sushant singh rajput suicide

इन तमाम हालातों में सुशांत ने यह कदम उठाया। CJM कोर्ट में इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ आई पी सी की धारा 306/109/504/506 के तहत मुकदमा दायर किया गया है जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख़ मुकर्रर की गई है। इससे पहले बुधवार को ही सुशांत सिंह के पिता केके सिंह मुंबई से अपने बेटे की अस्थियां लेकर पटना पहुंचे हैं। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि सुशांत की अस्थियां पटना के किसी गंगा घाट पर प्रवाहित की जाएंगी।

सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरा देश, बॉलीवुड समेत बिहार के लोग भी काफी निराश और हताश हैं। सुशांत की मौत के बाद जहां पटना और नालंदा में उनके दो प्रशंसकों ने अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली तो वहीं पहले से बीमार चल रही उनकी चचेरी भाभी ने भी दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि पिछले 6 महीने से सुशांत इन्हीं लोगों को लेकर डिप्रेशन में आ गए थे। उन्होंने इस बात का इशारा लम्बे समय पहले किए अपने ट्वीट में दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे लोग मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देंगे। शायद इसी मानसिक दबाव के चलते एक सशक्त अभिनेता ने अपनी जिन्दगी से हाथ धो दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर