न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!

मुम्बई विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के गलियारों में जो हवाएँ बह रही हैं वे कह रही हैं कि बॉलीवुड के दो बड़े घरानों ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 11:48:40

आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!

मुम्बई विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के गलियारों में जो हवाएँ बह रही हैं वे कह रही हैं कि बॉलीवुड के दो बड़े घरानों ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था, जिसके बाद कई और निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बहती हवाओं में बॉलीवुड के जिन दो बड़े घरानों का जिक्र किया जा रहा है वे हैं—यशराज बैनर और धर्मा प्रोडक्शन।

सुशांत की मौत पर भड़की पायल रोहतगी, सलमान पर दागे सवाल, देखे वीडियो

आदित्य चोपड़ा सुशांत के साथ बनाने वाले थे तीन फिल्में

कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध किया था जिनमें से उन्होंने दो फिल्में—शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बख्शी का निर्माण कर लिया था और तीसरी फिल्म बेफिक्रे बनाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का चुनाव कर लिया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की आदित्य चोपड़ा से अच्छी खासी बहस हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने सुशांत को अपने बैनर तले बैन कर दिया था।

aditya chopra,sushant singh rajput,sushant singh rajput news,karan johar,sushant singh rajput suicide

करण जौहर ने भी दिया आदित्य चोपड़ा का साथ

आदित्य चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत की इस लड़ाई में अपनी आदत से मजबूर करण जौहर भी शामिल हो गए। जिन दिनों आदित्य के साथ सुशांत सिंह की लड़ाई की बातें हो रही थीं, उन्हीं दिनों करण ने उन्हें अपने बैनर की फिल्म ‘ड्राइव’ के लिए साइन किया था। ‘ड्राइव’ जब बनकर तैयार हुई तो करण ने अपने प्रिय मित्र के इशारे पर इस फिल्म को नामंजूर कर दिया और इस पर फिर से काम करवाना शुरू किया।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

aditya chopra,sushant singh rajput,sushant singh rajput news,karan johar,sushant singh rajput suicide

इसी बीच आदित्य चोपड़ा ने नामी निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ का निर्माण करने की घोषणा की। यह शेखर कपूर की महत्त्वाकांक्षी परियोजना थी जिसे वो पिछले दो दशक से बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। जब आदित्य ने इसे प्रोड्यूस करना मंजूर किया था तो लगा एक बेहतरीन कथा दर्शकों के सामने आएगी। शेखर कपूर इसे ऋतिक रोशन के साथ बनाना चाहते थे लेकिन मोहनजोदारो के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अन्त में शेखर ने इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चयन किया। सुशांत ने इसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी थी। जैसे ही आदित्य चोपड़ा को इस बात की जानकारी मिली कि शेखर इस प्रोजेक्ट को सुशांत सिंह के साथ बनाना चाहते हैं उन्होंने इससे तुरन्त अपने हाथ खींच लिए और यह फिल्म बंद हो गई।

हिन्दी सिनेमा के लिए माइलस्टोन है सुशांत अभिनीत एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

बॉलीवुड के अन्य कई बड़े निर्माताओं ने इन दोनों की हाँ में हाँ मिलाते हुए सुशांत को बैन करना शुरू कर दिया जिसके चलते उनके पास फिल्मों का टोटा हो गया। उनकी अन्तिम बड़ी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘छिछोरे’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कारोबार किया था। सुशांत का अभिनय श्रेष्ठ था लेकिन खेमेबंदी के चलते उन्हें इसके लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला था।

ऐसा था बॉलीवुड के धोनी का करियर, 7 साल, 10 फिल्में, 4 सुपरहिट, 2 हिट, 4 असफल

कहा जा रहा है कि पिछले 6 महीने से सुशांत इन्हीं लोगों को लेकर डिप्रेशन में आ गए थे। उन्होंने इस बात का इशारा लम्बे समय पहले किए अपने ट्वीट में दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे लोग मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देंगे। शायद इसी मानसिक दबाव के चलते एक सशक्त अभिनेता ने अपनी जिन्दगी से हाथ धो दिया।

वो मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देंगे.., क्या सुशांत का कोई डर छुपा था इन शब्दों में?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव