सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अभिनय से सजी एकता कपूर की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ आगामी 2 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का टकराव बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफाखाना के साथ होने जा रहा है। कल इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि उन्होंने एक दूल्हे को बंधक बना रखा है। इस दूल्हे ने सेहरा पहना हुआ ह, जबकि उस पर दूल्हा नं. 46 लिखा हुआ है। फिल्म का ये मोशन मोस्टर काफी अट्रेक्टिव है। फिल्म में एक देहाती और अनोखी शादी दिखाई जाएगी।
२ deewane
१ nishana
Dulhe ko pakadwana!
Save the Date #JabariyaJodi trailer out in २ days.@ParineetiChopra @ektaravikapoor














