न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यादें / दूध वाले की बेटी से हुआ था इरफान को पहला प्यार, इस वजह से हुआ ब्रेकअप

इंटरव्यू में इरफान खान ने बताया था कि 16 साल की उम्र में वे सिर्फ इसलिए दूध लेने जाते थे, ताकि दूधवाले की बेटी की शक्ल देख सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 2:24:54

यादें / दूध वाले की बेटी से हुआ था इरफान को पहला प्यार, इस वजह से हुआ ब्रेकअप

हरफनमौला इरफान खान (Irrfan Khan) ने बुधवार 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। इरफान पिछले 2 सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान खान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बातें है जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। उन्ही में एक है जब इरफान खान तब 16 साल के थे, जब उन्हें पहला प्यार अपने दूध वाले की बेटी से हो गया था। हालांकि, उन्हें यह प्यार हमेशा के लिए नहीं मिल सका। अपने ही कजिन की वजह से उन्हें लड़की से ब्रेकअप करना पड़ा था। खुद इरफान ने अपने इस अनोखे प्यार की कहानी एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।

जयपुर / जब थियेटर के ऑफिस में पहुंचकर इरफान बोले थे- मुझे एक्टिंग करनी है

irrfan khan,irrfan khan first love story,milk seller,daughter,irrfan khan news,entertainment,bollywood news

इंटरव्यू में इरफान खान ने बताया था कि 16 साल की उम्र में वे सिर्फ इसलिए दूध लेने जाते थे, ताकि दूधवाले की बेटी की शक्ल देख सकें। खास बात यह है कि लड़की भी उन्हें देखकर मंद-मंद मुस्कराया करती थी। एक दिन लड़की ने इरफान को अपने कमरे में बुला लिया। इरफान तब यह सोच रहे थे कि कुछ न कुछ होने वाला है। लेकिन लड़की ने अपनी कॉपी दी, जिसमें एक चिट्ठी रखी हुई थी। यह चिट्ठी इरफान को लड़की के बगल में रहने वाले एक लड़के को देनी थी। उस वक्त इरफान ने खुद को हीरो समझा और प्यार की कुर्वानी देने हुए चिट्ठी उस लड़के तक पहुंचा दी।

इस वजह से इरफान खान ने अपने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R'

irrfan khan,irrfan khan first love story,milk seller,daughter,irrfan khan news,entertainment,bollywood news

दोनों मिलकर छुप्पन छुपाई खेलते थे

इरफान ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि लड़की उनके घर आती थी और दोनों मिलकर छुप्पन छुपाई खेलते थे। इरफान की मानें तो उनके लिए लड़की के साथ बिताए ये पल किसी जन्नत से कम नहीं होते थे। लेकिन दोनों इरफान के कजिन की वजह से अलग-अलग हो गए। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उनके चाचा के बेटे ने आकर कहा कि लड़की ने उसके साथ भी छुप्पन छुपाई खेली है। फिर क्या था उनका दिल टूट गया और उन्होंने लड़की से ब्रेकअप कर लिया। इरफान के मुताबिक, लड़की से ब्रेकअप करने के बाद वे गम में डूब गए थे। उन्होंने बताया था कि उस वक्त ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने के लिए वे लगातार मुकेश के गाने सुनते रहे थे।

बता दें 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। बीते दिनों उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव