न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / जब थियेटर के ऑफिस में पहुंचकर इरफान बोले थे- मुझे एक्टिंग करनी है

बॉलीवुड में अपनी दमदार ऐक्टिंग के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले राजस्थान के एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 1:44:51

जयपुर / जब थियेटर के ऑफिस में पहुंचकर इरफान बोले थे- मुझे एक्टिंग करनी है

बॉलीवुड में अपनी दमदार ऐक्टिंग के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले राजस्थान के एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर के साथ ही अब बॉलीवुड और उनके होमटाउन जयपुर में शोक की लहर छा गई है। इससे पहले उनकी मां सईदा बेगम भी दो दिन पहले ही दुनिया से रुखसत हुई थीं। इरफान के अभियन करियर की शुरुआत जयपुर से ही हुई थी। यहां रवींद्र मंच से इरफान ने करियर की तरफ पहला कदम बढ़ाया था। लेकिन, अभिनय में हरफनमौला और मनमौजी रहे इरफान की थियेटर में शुरुआत का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। इरफान का जन्म जयपुर के एक कारोबारी परिवार में हुआ था। मूलरूप से यह परिवार टोंक के पास एक गांव का रहने वाला था। वे एक मुस्लिम पठान फैमिली से थे। इरफान का पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा। वे जयपुर के चौगान स्टेडियम में क्रिकेट खेलने जाया करते थे। इसके चलते उनका चयन सीके नायडू ट्रॉफी के लिए भी हो गया था। इसके बावजूद उनके परिवार ने उन्हे क्रिकेट में करियर बनाने की परमीशन नहीं दी। इसके बाद इरफान क्रिकेट से दूर होते चले गए और थिएटर से जुड़े।

अलविदा इरफान: देश में दौड़ी शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से लेकर अशोक गहलोत ने ट्विट कर दी श्रद्धांजलि

jaipur actor actor irrfan khan,irrfan mother sahida begam,irrfan khan spoke munawar rana line for mother,irfan khan latest news,irfan khan family,entertainment,bollywood news

थियेटर के ऑफिस में पहुंचकर इरफान बोले थे- मुझे एक्टिंग करनी है

दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में इरफान ने बताया था कि वे एक दिन यूं ही रवींद्र मंच पहुंच गए थे। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि वे नाटक करना चाहते हैं। जिसके जवाब में वहां मौजूद लोगों ने उनसे कहा था कि ये तो ऑफिस है। यहां नाटक नहीं होते। उसके बाद वहां नाटक करने वाली मंडली से मिले। फिर यही से उनके अंदर अभिनय के कैनवास में रंग भरना शुरू हुए। इरफान ने बताया था कि इस दौर में उन्होंने रविंद्र मंच में 'जलते बदन' नाटक किया था। नाटक के साथ-साथ इरफान की शुरुआती पढ़ाई भी जयपुर से ही हुई। अपनी पढ़ाई के दौरान की बातें भी की थी। उन्होंने बताया था कि एक वो वक्त भी था जब एन्जॉय करने के लिए वे छुप-छुप कर यूनिवर्सिटी के पीछे एक ढाबे पर जाया करते थे। वे बचपन से काफी शर्मीले रहे, मगर बगावती फितरत उनके अंदर हमेशा रही। जयपुर में नाटक को समझने के बाद इरफान दिल्ली चले गए और वहां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई के दौरान इसकी बारीकियां सीखीं।

jaipur actor actor irrfan khan,irrfan mother sahida begam,irrfan khan spoke munawar rana line for mother,irfan khan latest news,irfan khan family,entertainment,bollywood news

इंग्लिश समझने और बोलने में दिक्कतें होती थीं

इरफान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पढ़ाई को लेकर उनके घर में हमेशा गंभीर माहौल रहा। जयपुर में शुरुआती पढ़ाई के लिए घर के नजदीकी सरकारी स्कूल में जाते थे, लेकिन मां चाहती थी कि वे इंग्लिश मीडियम स्कूल से बेहतरीन तालीम हासिल करें। तब पास के दूसरे कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला करवा दिया। पहले कभी इंग्लिश से करीबी रिश्ता नहीं रहा, इसलिए लैंग्वेज समझने और बोलने में दिक्कतें होती थीं। पहली बार इंग्लिश में सभी को बात करते देखा। इंग्लिश में बात नहीं कर पाने की वजह से अक्सर स्कूल में सजा मिलती।

बता दें 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। बीते दिनों उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव