न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वजह से इरफान खान ने अपने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R'

इरफान खान का जन्म जयपुर, राजस्थान में एक मुस्लिम पश्तून परिवार में हुआ था। उनकी मां बेगम खान, टोंक के एक हकीम परिवार से थीं। वहीं उनके पिता जागीर दार खान, टोंक जिले के पास खजुरिया गांव से थे, वो टायर का व्यवसाय करके जयपुर आ गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 2:05:17

इस वजह से इरफान खान ने अपने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा 'R'

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर इरफान खान का यूं अचानक चले जाना फिल्म जगत के साथ तमाम फैंस के लिए शॉकिंग हैं। महज 54 साल की उम्र में इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए। बुधवार 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान पिछले 2 सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके जाने की खबर के साथ ही अब बॉलीवुड और उनके होमटाउन जयपुर में शोक की लहर छा गई है। इससे पहले उनकी मां सईदा बेगम भी दो दिन पहले ही दुनिया से रुखसत हुई थीं। इरफान का काफी कम उम्र में निधन हो गया लेकिन वह अपने फिल्मी करियर में कुछ ऐसे यादगार किरदार निभा गए हैं जिन्हें इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। गंभीर रोल हो या कॉमेडी, इरफान ने हर रोल बखूबी निभाया। इरफान ने वर्ल्ड सिनेमा में जबरदस्त योगदान दिया था।

जयपुर / जब थियेटर के ऑफिस में पहुंचकर इरफान बोले थे- मुझे एक्टिंग करनी है

irrfan khan death,actor irrfan dies,irrfan khan death news,irrfan khan death video,irrfan khan died,irrfan khan dead,irrfan khan news,news,entertainment,bollywood news

साहबजादे इरफान अली खान का पूरा नाम

इरफान खान का जन्म जयपुर, राजस्थान में एक मुस्लिम पश्तून परिवार में हुआ था। उनकी मां बेगम खान, टोंक के एक हकीम परिवार से थीं। वहीं उनके पिता जागीर दार खान, टोंक जिले के पास खजुरिया गांव से थे, वो टायर का व्यवसाय करके जयपुर आ गए थे। इरफान का पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा। इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान (Sahabzade Irfan Ali Khan) था हालाकि, इरफान को अपना इतना लंबा नाम पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया। उन्होंने साहबजादे को हटा दिया और इरफान की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा 'R' जोड़ दिया। जिसके बाद उनके नाम की स्पेलिंग 'Irrfan' हो गई। इरफान को अपने नाम में एक्स्ट्रा 'R' का साउंड काफी पसंद था। इसलिए नाम में 'R' जोड़ने के पीछे न्यूमेरोलॉजी से कनेक्शन नहीं था।

अलविदा इरफान: देश में दौड़ी शोक की लहर, अमिताभ बच्चन से लेकर अशोक गहलोत ने ट्विट कर दी श्रद्धांजलि

irrfan khan death,actor irrfan dies,irrfan khan death news,irrfan khan death video,irrfan khan died,irrfan khan dead,irrfan khan news,news,entertainment,bollywood news

इरफान खान के करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'सलाम बॉम्बे' थी। जो कि साल 1988 में रिलीज हुई थी। वैसे उन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था। पहली फिल्म में ही इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया था। मीरा नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म इरफान खान ने लेटर राइटर का रोल अदा किया था। मालूम हो, सलाम बॉम्बे को एकेडमी अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था। देश विदेश में सलाम बॉम्बे को कई सारे अवॉर्ड मिले थे।

इरफान खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। जिनमें हासिल, कसूर, पीकू, द नेमसेक, गुमनाम, द लंच बॉक्स, कसूर, रोग, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, ब्लैकमेल, कारवां, पान सिंह तोमर, करीब करीब सिंगल, स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी मूवी शामिल हैं। इरफान खान ने कई टीवी शोज में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव