न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेरा फेरी-3 से इन्द्र कुमार हुए पीछे, कमान प्रियदर्शन के हाथ में

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 8:47:06

हेरा फेरी-3 से इन्द्र कुमार हुए पीछे, कमान प्रियदर्शन के हाथ में

19 साल पहले निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को लेकर ‘हेराफेरी’ नामक कल्ट हास्य फिल्म का निर्माण किया था, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा था। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिरोज नाडियाडवाला ने कुछ वर्ष बाद इसका दूसरा भाग बनाया जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था, जिन्होंने इस सीरीज का तानाबाना बुना था। पिछले कई सालों से फिरोज नाडियाडवाला इस फिल्म का तीसरा भाग बनाने की सोच रहे थे जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। हेराफेरी-3 के निर्देशन की जिम्मेदारी इन्द्र कुमार को सौंपी गई थी लेकिन इन्द्र कुमार अपनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में व्यस्त होने के कारण इसे अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने कहा था कि टोटल धमाल के बाद वे इस फिल्म पर काम करेंगे। लेकिन अब समाचार आ रहे हैं कि इन्द्र कुमार ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं।

director indra kumar,priyadarshan,hera pheri 3,priyadarshan can direct hera pheri 3,Akshay Kumar,sunil shetty,paresh rawal,entertainment,bollywood

बताया जा रहा है कि काम में व्यस्तता होने के कारण जब इंद्र कुमार ने हेरा फेरी 3 के निर्देशन से हाथ खड़े कर दिए तो फिल्म का निर्देशन एक बार फिर प्रियदर्शन को दिया गया है। अब हेरा फेरी-3 का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। बता दें कि हेरा फेरी की पहली कड़ी का निर्देशन भी प्रियर्दशन ने ही किया था। साल 2000 में आई हेरा फेरी ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया था। हेरा फेरी की इस कड़ी के साथ ही अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी एक बार फिर 19 साल बाद प्रियदर्शन के साथ मिलकर हंसी का पिटारा लेकर आ रही है। फिल्म में परेश रावल के बाबू राव गणपत राव आप्टे वाले किरदार का इस्तेमाल लोग आज भी कॉमेडी के लिए करते हैं। परेश के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी जमकर हंसाया था।

director indra kumar,priyadarshan,hera pheri 3,priyadarshan can direct hera pheri 3,Akshay Kumar,sunil shetty,paresh rawal,entertainment,bollywood

रिपोट्र्स के मुताबिक इस बार हेरा फेरी 3 में टाइम लीप होगा जिसमें तीनों सितारे अपनी वर्तमान उम्र से नजदीक उम्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार राजू के, परेश रावल बाबूराव के और सुनील शेट्टी श्याम के बदले हुए रूप में नजर आएंगे। इस टाइम लीप में तीनों अपनी उम्र के कितने पास होंगे और उनके बाल सफेद होंगे या नहीं यह राज तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा। हेरा फेरी की पहली कड़ी प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं थी, वहीं दूसरी कड़ी नीरज वोरा के निर्देशन में बनी थी। एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने इस बात की पुष्टि की कि वे अक्षय, सुनील और फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे एक मलयालम फिल्म मरक्कर: द लॉयन ऑफ अरेबियन सी में व्यस्त हैं। इस फिल्म के पूरा होने पर वे सिर्फ हेरा फेरी पर ध्यान देंगे। फिल्म का बेसिक आइडिया हेरा फेरी-2 के निर्देशक-निर्माता व अभिनेता, दिवंगत नीरज ने लिखा था। प्रियदर्शन और फिल्म की पूरी टीम इसी आइडिया पर फिल्म की स्क्रीनप्ले को बेहतरीन बनाने की कोशिश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम