न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रविन्द्र कौशिक : द ब्लैक टाइगर’ में ऋतिक रोशन, राजकुमार गुप्ता की नई पेशकश

कहा जा रहा था कि राजकुमार गुप्ता पहले इस फिल्म को अर्जुन कपूर के साथ बनाने वाले थे, जो उनकी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में काम कर रहे हैं, लेकिन अब डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस फिल्म की दौड़ में ऋतिक रोशन का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 3:46:17

‘रविन्द्र कौशिक : द ब्लैक टाइगर’ में ऋतिक रोशन, राजकुमार गुप्ता की नई पेशकश

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन सौरभ शुक्ला को लेकर ‘रेड’ सरीखी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले लेखक निर्देशक राजकुमार गुप्ता इन दिनों अर्जुन कपूर को लेकर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता की यह फिल्म रॉ एजेंट रविन्द्र कौशिक की जिन्दगी पर होगी जिन्हें भारत सरकार ने ‘ब्लैक टाइगर’ का खिताब दिया था।

कहा जा रहा था कि राजकुमार गुप्ता पहले इस फिल्म को अर्जुन कपूर के साथ बनाने वाले थे, जो उनकी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में काम कर रहे हैं, लेकिन अब डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस फिल्म की दौड़ में ऋतिक रोशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया है कि जब भी कोई निर्देशक किसी कलाकार से मिलता है तो इस तरह की खबरें आना शुरू हो जाती हैं। राजकुमार गुप्ता इस समय अपनी नई फिल्म की पटकथा को पूरा करने में लगे हैं साथ ही वे अपनी हालिया फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को प्रदर्शित करने की तैयारियों में हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए किसी भी अभिनेता को साइन नहीं किया है। जिस अभिनेता को वो लेना चाहते हैं वे उस अभिनेता की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही राजकुमार गुप्ता अपनी पटकथा को पूरा कर लेंगे वैसे ही वे उस अभिनेता से मिलेंगे और फिर सभी चीजें फाइनल हो जाएंगी।

राजकुमार गुप्ता ने गत वर्ष इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन से मुलाकात की थी लेकिन उस समय कोई बात नहीं बन पायी थी। हालाकि अब बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि ऋतिक रोशन उनकी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर को लेकर इस फिल्म के बारे में जो भी समाचार आए थे वो इसलिए कि अर्जुन इन दिनों राजकुमार गुप्ता की फिल्म में काम कर रह हैं, जिसके चलते यह सम्भावना बनी थी कि वे उनकी दूसरी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम