न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘WAR’: इंडियन फास्ट एण्ड फ्यूरियस नजर आती है ऋतिक-टाइगर की फिल्म

पिछले एक वर्ष से बन रही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम घोषित करने के साथ ही यशराज फिल्म्स ने आज इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 Jul 2019 3:01:42

‘WAR’: इंडियन फास्ट एण्ड फ्यूरियस नजर आती है ऋतिक-टाइगर की फिल्म

पिछले एक वर्ष से बन रही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम घोषित करने के साथ ही यशराज फिल्म्स ने आज इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है। पहले मीडिया रिपोट्र्स में इस फिल्म का नाम ‘फाइटर्स’ बताया जा रहा था, लेकिन अब यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म का टीजर वीडियो जारी करके बताया है कि इस फिल्म का नाम ‘वार’ है।

Hrithik Roshan,tiger shroff,war,war movie,war teaser release,hrithik roshan new movie,tiger shroff new movie,entertainment,bollywood

इस एक्शन पैक्ड टीजर को देखने के बाद इस बात का अहसास हो जाता है कि अब भारत में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन फिल्मों का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत का श्रेय दक्षिण भारत के सुपर सितारे प्रभास को जाता है जिनकी आगामी 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘साहो’ के एक्शन को देखकर कहा जा रहा था कि यह हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन है। ‘साहो’ के बाद आदित्य चोपड़ा की ‘वॉर’ दूसरी ऐसी फिल्म होगी जिसका एक्शन देखकर दर्शकों की सांसें थमने लगेंगी।

स्टंट सीन से भरे हुए इस टीजर को देख फैंस की सांसें थम जाएंगी। ये टीजर बहुत ही कमाल का है। इसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) कमाल के एक्शन दिखा रहे हैं। इस टीजर में ऋतिक और टाइगर के बीच जबरदस्त चेसिंग सीक्वेंस दिखाई दे रहे हैं जो दर्शकों को शत-प्रतिशत सिनेमाघर का रुख कर देने के लिए मजबूर कर देने वाले है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है जो इससे पहले ऋतिक रोशन को लेकर ‘बैंग बैंग’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ खासा एक्साइटेड थे। वो फिल्म में अपने आइडल ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं और इसी के चलते उनके एक्साइटमेंट का लेवल काफी हाई है। फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। टीजर में बिकिनी पहने उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए टाइगर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘ऋतिक रोशन तुम थोड़े बिगड़े हुए जरूर हो लेकिन आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं ये कैसे होता है।’

Hrithik Roshan,tiger shroff,war,war movie,war teaser release,hrithik roshan new movie,tiger shroff new movie,entertainment,bollywood

टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का पीछा करते नजर आ रहे हैं। टीजर के कई बाइक स्टंट देखकर आदित्य चोपड़ा की ‘धूम’ सीरीज की भी याद आती है। टीजर में दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कुछ नया करने जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था- हम भारत में बनी एक्शन मूवीज के बीच बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं। बाइक से लेकर प्लेन तक पर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक-दूसरे का लगातार पीछा कर रहे हैं। टीजर में टाइगर मिसाइल तक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 53 सैकंड का यह टीजर पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ है। यह फिल्म आगामी 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो