न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉप 10 में शामिल हुई ‘सुपर 30’, 3 दिन में ही ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को किया बाहर

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लाजवाब अभिनय से सजी विकास बहल के निर्देशन में बनी ‘सुपर 30 (Super 30 Box Office Report)’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 16 Jul 2019 1:17:24

टॉप 10 में शामिल हुई  ‘सुपर 30’, 3 दिन में ही ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को किया बाहर

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लाजवाब अभिनय से सजी विकास बहल के निर्देशन में बनी ‘सुपर 30 (Super 30 Box Office Report)’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत की है। अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने स्वयं को जहाँ वर्ष की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों की सूची में शामिल करने का रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर इसने इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को इस सूची से बाहर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आइए डालते हैं एक नजर इस वर्ष की 10 उन फिल्मों पर जिन्होंने अपने ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन कमाई की है—

1. 5 जून को प्रदर्शित हुई सलमान ख़ान की ‘भारत’ इस सूची में पहले स्थान पर है। फिल्म ने 5 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में 150.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ‘भारत’ ने 3 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 95.90 करोड़ का कारोबार किया था।

2. इस सूची में दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की केसरी आती है, जिसने 4 दिन लम्बे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 78.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

3. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को आयी ‘गली बॉय’ इस सूची में 3रे स्थान पर है। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 72.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसे भी 4 दिन लम्बा वीकेंड मिला था।

4. टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी शामिल है। इसने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 70.83 करोड़ रुपये जमा किये थे। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फिल्म किसी छुट्टी या त्यौहार पर प्रदर्शित नहीं हुई और इसे सिर्फ सामान्य तौर पर मिलने वाले 3 दिन का वीकेंड ही मिला था।

5. करण जौहर के बैनर के लिए ‘कलंक’ बन चुकी अभिषेक बर्मन की फिल्म ‘कलंक’ ने 5 दिन लम्बे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 66.03 करोड़ का बेहतरीन कारोबार किया था। इसे करण जौहर ने 17 अप्रैल को महावीर जयन्ती के मौके पर प्रदर्शित किया था। हालांकि यह इस वर्ष की सबसे बड़ी असफल फिल्म रही है।

6. इस सूची में 6ठे स्थान पर अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म टोटल धमाल आती है, जिसने 62.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Hrithik Roshan,super 30,hrithik roshan news,super 30 news,super 30 box office report,super 30 box office collection,entertainment,bollywood

7. 12 जुलाई को प्रदर्शित हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ ने इस सूची में स्वयं को 7वें स्थान पर पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म ने 3 दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।
8. 25 जनवरी को आयी कंगना रनौत की मणिकर्णिका- झांसी की रानी इस सूची में आठवें स्थान पर है। फिल्म ने 42.55 करोड़ का कारोबार किया था।

9. करण जौहर के बैनर की इस वर्ष की दूसरी असफल फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ इ ईयर-2’ असफलता के बावजूद इस सूची में शामिल हो गई है। यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 38.83 करोड़ जमा करके नौवें स्थान पर है।

10. सूची के सबसे अन्त में 17 मई को आयी अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में 38.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

सूची से बाहर हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’

कबीर सिंह के बाद 2019 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ इस सूची से बाहर हो गई है। इस फिल्म ने अपने पहले ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 35.73 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि इसका लाइफ टाइम कारोबार 245 करोड़ से ऊपर का रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका