न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरीश पुरी की 87वीं जयंती पर Google ने बनाया खास डूडल

फ़िल्मी दुनिया का जाना माना नाम अमरीश पुरी 22 जून 1932 को पंजाब के लाहौर में जन्मे थे। अमरीश पुरी ने 72 साल की उम्र में 12 जनवरी 2005 को मुंबई में आखिरी सांस ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 10:34:42

अमरीश पुरी की 87वीं जयंती पर Google ने बनाया खास डूडल

फ़िल्मी दुनिया का जाना माना नाम अमरीश पुरी 22 जून 1932 को पंजाब के लाहौर में जन्मे थे। अमरीश पुरी ने 72 साल की उम्र में 12 जनवरी 2005 को मुंबई में आखिरी सांस ली। अगर आज अमरीश पुरी ज़िंदा होते तो 87 साल के होते। अमरीश ने अपने लंबे चौड़े कद, खतरनाक आवाज़ और दमदार शख़्सियत के जरिये सालों तक सिने प्रेमियों के दिल में खौफ बनाए रखा। साल 1985 वो दौर था जब अमरीश पुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। उस वक़्त आई सुभाष घई की फिल्म मेरी जंग में नूतन सरीखे दिग्गज कलाकारों के बीच अमरीश पुरी ने अपनी जगह बनाई। फिल्म में अमरीश का जीडी ठकराल का किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया कि उन्हें इस साल के फिल्म फेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। साल 1987 अमरीश पुरी के लिए बेहद ख़ास साबित हुआ। इस साल सिनेमा के पर्दे पर आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश एक खतरनाक विलेन मोगैंबो की भूमिका में थे। मोगैंबो की इतनी दहशत थी कि उसके एक इशारे पर उसके सिपाही भयानक खौलते तेल में कूद जाते हैं। दहशत ऐसी की मिस्टर इंडिया का मोगैंबो खलनायकों की दुनिया में एक अमर किरदार बन गया। उनका डायलॉग मोगैंबो खुश हुआ तो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के जुबान पर चढ़ गया। साल 1993 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म दामिनी एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में जहां सनी देओल के डायलॉग आज भी बच्चे-बच्चे के जुबान पर हैं, तो वहीं अमरीश पुरी के रोल को कौन भूल सकता है। फिल्म में अमरीश पुरी के बैरिस्टर इंदरजीत चड्ढा के किरदार ने दामिनी को फिल्मी इतिहास में अमर कर दिया।

google,google doodle,amrish puri,amrish puri birthaday anniversary,entertainment,bollywood

मिस्टर इंडिया, नायक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और परदेस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जयंती के खास मौके पर गूगल ने उन्हें खास अंदाज़ में याद किया है। गूगल ने डूडल बनाकर अमरीश पुरी के सिनेमा में योगदान को याद किया।

google,google doodle,amrish puri,amrish puri birthaday anniversary,entertainment,bollywood

अमरीश पुरी हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने विलेन के तौर पर ख्याती हासिल की, हालांकि उन्होंने अपने पोज़िटिव किरदार से भी लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। सनी देओल स्टारर 'घातक' में उन्होंने उनके पिता शंभु नाथ का किरदार निभाया था। इस किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरीश पुरी ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका