न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड न्यूज : जब शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने अक्षय कुमार पर 'थूका'...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में नजर आयेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 10:57:34

गुड न्यूज  : जब शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने अक्षय कुमार पर 'थूका'...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में दिलजीत कियारा आडवाणी के पति के किरदार में हैं और अक्षय कुमार करीना के पति की भूमिका निभा रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म गुड न्यूज IVF तकनीक का इस्तेमाल कर रहे दो दंपत्तियों के बीच हुए अजीबोगरीब घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है इसलिए इसकी पूरी स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में समाचार एजेंसी IANS के साथ बात करते हुए अक्षय कुमार ने शूटिंग के दौरान हुए कुछ दिलचस्प और फनी किस्से बताए।

अक्षय कुमार ने बताया कि शूटिंग के दौरान करीना ने उन पर इतनी बार थूका कि उन्हें उनका पूरा मेकअप दोबारा से कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि करीना जब वो सीन कर रही थीं जिसमें उन्हें बच्चे की डिलीवरी करनी थी तो वह बहुत जोर-जोर से चीख रही थीं और इसी के साथ अनचाहे तरीके से उनका थूक भी मुझ पर आ जा रहा था। जब ऐसा कई बार हुआ तो मुझे दोबारा मेकअप लेना पड़ा।

हाल ही में अक्षय कुमार कपिल शर्मा शो पर भी अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे जिसने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो पर अक्षय ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस शो ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं और मैं इस जश्न का हिस्सा बन रहा हूं। मैं उम्मीद करूंगा कि ये शो हमेशा-हमेशा चलता रहे और खुशियां बांटता रहे। मेरी मां इस शो को देखती हैं और वह इसे बहुत एन्जॉय करती हैं।

good newwz,Akshay Kumar,Kareena Kapoor,diljit dosanjh kiara advani,bollywood news hindi,entertainment

करीना कपूर पर हमेशा गर्ल क्रश रहा : कियारा

वही फिल्म के प्रमोशन के दौरान हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि उनका करीना कपूर खान पर हमेशा गर्ल क्रश रहा है। कियारा ने बताया कि करीना उन वजहों में से एक हैं जिसके चलते वह इंडस्ट्री में आना चाहती थीं और एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। कियारा ने कहा कि चाहे कभी खुशी कभी गम में उनका पू का किरदार हो या जब वी मेट में गीत का उनका किरदार हो या गाने और उनका डांस, मुझे लगता है कि वह अपनी फेवरेट नहीं बल्कि सबकी फेवरेट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव