न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्लैश पर बोले जॉन, अच्छी फिल्म हमेशा सफल होती है

जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर ‘बाटला हाउस (Batla House Trailer)’ का ट्रेलर कल जारी हो गया है जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Jul 2019 3:12:44

क्लैश पर बोले जॉन, अच्छी फिल्म हमेशा सफल होती है

जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर ‘बाटला हाउस (Batla House Trailer)’ का ट्रेलर कल जारी हो गया है जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 साल पहले दिल्ली में हुए टेररिस्ट एनकाउंटर पर आधारित यह फिल्म आगामी महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारत के सुपर सितारों में शामिल हो चुके प्रभास (Prabhas) की ‘साहो (Saaho)’ और हिन्दी फिल्मों के सुपर सितारे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘मिशन मंगल (Mission Mangal)’ का प्रदर्शन भी होने जा रहा है। ‘मिशन मंगल’ के साथ अपनी फिल्म के क्लैश पर जॉन का कहना है कि हम बस एक ही दिन दो फिल्में रिलीज कर रहे हैं बाकी दर्शकों पर निर्भर करता है। गत वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में—गोल्ड और सत्यमेव जयते—का बॉक्स ऑफिस पर टकराव हुआ था। दोनों फिल्मों ने सुपर हिट का तमगा पाया था।

john abraham,batla house,batla house trailer,saaho,prabhas,Akshay Kumar,mission mangal,john abraham news,john abraham new movie,entertainment,bollywood

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जॉन अब्राहम से ‘मिशन मंगल’ के साथ उनकी फिल्म के क्लैश पर सवाल किया गया। जॉन ने कहा मैं और अक्षय अच्छे दोस्त हैं। हम काफी समय से साथ हैं। यहां तक कि तीन दिन पहले ही हमने एक-दूसरे को मैसेज किया। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। हम सिर्फ दो फिल्म प्रदर्शित कर रहे हैं एक दिन में। हम दर्शकों को अच्छी फिल्मों की चॉइस दे रहे हैं। एक तो मैं कह सकता हूं कि हमारी फिल्म बहुत अच्छी है। दर्शकों के पास कम से कम एक अच्छी फिल्म का चॉइस होना चाहिए। आशा करता हूं कि बाकी दोनों फिल्में भी अच्छी हों मैं बस यह उम्मीद कर सकता हूं।

john abraham,batla house,batla house trailer,saaho,prabhas,Akshay Kumar,mission mangal,john abraham news,john abraham new movie,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रभास की साहो भी रिलीज होगी। इस फिल्म का और बाटला हाउस का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार और किशन कुमार ने किया है। एक ही निर्माता की दो फिल्मों का एक साथ प्रदर्शन होना निर्माता के लिए चिन्ता की बात होनी चाहिए लेकिन भूषण कुमार अपनी दोनों फिल्मों को लेकर निश्चिंत नजर आ रहे हैं।

सबसे विवादित एनकाउंटर पर है बाटला हाउस

19 सितंबर, 2008 को जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मारा गया था। ये दोनों आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए काम करते थे। उस दौरान दो संदिग्ध मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि आरिज खान भागने में कामयाब हो गया था।

इस वर्ष ‘रॉ’ (रोमियो अकबर वॉल्टर) में नजर आ चुके हैं जॉन

जॉन अब्राहम इस वर्ष दर्शकों के सामने रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आ चुके हैं। इसमें जॉन ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया था। फिल्म में जॉन के अलावा मौनी रॉय, सिकंदर खेर, जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी लागत के साथ कुछ मुनाफा कमाने में सफल रही थी। बाटला हाउस को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह है। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म जरूर हिट होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका