न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का 'करीम लाला' से है यह खास कनेक्शन

कहा जाता है कि गंगूबाई, गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं, इसी वजह से उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jan 2020 12:26:47

आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का 'करीम लाला' से है यह खास कनेक्शन

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के दो पोस्टर कल रिलीज किए गए थे। दोनों पोस्टर में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आ रही थी। एक फोटो में आलिया साड़ी पहने, माथे पर लाल बिंदी और बड़ी नोजपिन पहने दिख रही थी वही दूसरी फोटो में आलिया ब्लू ब्लाउज और रेड स्कर्ट में नजर आ रही है। आलिया के पास एक टेबल पर पिस्टल भी रखी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी आलिया के दोनों लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। ये पहली बार है कि आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में काम कर रही हैं। ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें कई कोठों की मालकिन रही गंगूबाई के जीवन को दिखाया जाएगा। ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है।

alia bhatt news,alia bhatt,gangubai kathiawadi,kathiawad,ganga harjivandas kathiawadi,brothels,karim lala,mafia queen,madam of kamathipura,entertainment,bollywood news in hindi

कौन थीं गंगूबाई?

कहा जाता है कि गंगूबाई, गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं, इसी वजह से उनका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी था। हालाकि, उनका असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। 16 साल की उम्र में गंगूबाई को अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया था और वे उस लड़के संग शादी कर मुंबई भाग आई थीं। हालांकि बाद में उनका पति धोखेबाज निकला और उनसे गंगूबाई को मुंबई के कमाठीपुरा के रेड लाइट इलाके में स्थित एक कोठे पर 500 रुपये में बेच दिया। उसी दौरान मुंबई के माफिया डॉन करीम लाला की गैंग के एक आदमी ने गंगूबाई का रेप किया। इसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से मुलाकात की थी और न्याय मांगा था। आपको बता दे, करीम लाला के घर रोज दरबार लगता था जिसमें वो लोगों की बात सुनता और उन्हें वहीं सुलझा देता। इस बात ने उसे इतना लोकप्रिय बना दिया था कि हर समाज और संप्रदाय के लोग उसके पास मदद मांगने आते थे। उसके यहां अमीर और गरीब का कोई फर्क नहीं होता था। गंगूबाई ने करीम को राखी बांध अपना भाई भी बना लिया था। करीम की बहन बनने के बाद गंगूबाई के कदमों में पावर आई और आगे चलकर वे मुंबई की सबसे बड़ी फीमेल डॉन में से एक बनीं।

इसके साथ ही गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट इलाके में सेक्स रैकेट और कई कोठे भी चलाती थीं। इस बिजनेस में गंगूबाई अपनी साथी महिलाओं की मदद भी करती थीं। कहा जाता है कि किसी भी लड़की की मर्जी के बिना गंगूबाई उसे अपने कोठे पर नहीं रखती थीं।

अपने तजुर्बे की वजह से गंगूबाई को सेक्स वर्कर्स से हमदर्दी थी। उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल वैश्याओं को उनका अधिकार दिलाने और सशक्त करने में किया था। उनका मानना था कि एक सेक्स वर्कर होने का मतलब ये नहीं है कि कोई अभी औरत का शोषण कर सके। खबर है कि इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी मुलाकात की थी।

कमाठीपुरा के लोगों के लिए की गई गंगूबाई काठियावाड़ी की कोशिशों की वजह से ही लोगों के बीच उनकी इज्जत बढ़ी थी। उस समय उनकी मूर्ति और फोटो कमाठीपुरा के लोगों के घरों में लगी मिलती थी। अपनी पावर और विवादों के चलते गंगूबाई काठियावाड़ी को 60 के दशक में मैडम ऑफ कमाठीपुरा का नाम मिला था।

वही फिल्म की बात करे तो गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट हिंदी और मराठी में गालियां देना सीख रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में मेल लीड में कौन होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। ये फिल्म 11 सितम्बर 2020 को रिलीज होगी। खबर है कि इस फिल्म में अजय देवगन का स्पेशल अपीयरेंस होगा। माना जा रहा है कि अजय का रोल काफी रोचक है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वैसे फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका