न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन: सोनू सूद बोले- गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी? लोगों ने कहा- खुल के बोलो सर...

किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड सेलेब्स ने आवाज उठाई तो बॉलीवुड सेलेब्स सहित तमाम जानी-मानी हस्तियों ने ट्वीट करना शुरू किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 9:46:41

किसान आंदोलन: सोनू सूद बोले- गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी? लोगों ने कहा- खुल के बोलो सर...

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 72 दिन हो गए हैं। किसान आंदोलन की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। हाल ही में अमेरिकन सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद भारत में खलमली मच गई थी। विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, 'इस तरह की टिप्पणियां न तो सटीक और न ही जिम्मेदार हैं खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा इसको लेकर बयान सामने आए'।

किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड सेलेब्स ने आवाज उठाई तो बॉलीवुड सेलेब्स सहित तमाम जानी-मानी हस्तियों ने ट्वीट करना शुरू किया। किसी ने किसानों के हक में बात की तो किसी ने सरकार के हक में। किसानों के हक में बार-बार आवाज उठा चुके बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सोनू ने कहा, 'गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी?' सोनू सूद के इस ट्वीट को लेकर लोगों का मानना है कि वह किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। इसके बाद लोगों ने उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, भाई खुलकर बोला करो, आपको डर कैसा? अन्य यूजर ने लिखा, 'खुल के बोलो सर... डुअल टोन आपके मुंह से अच्छी नहीं लगती... क्योंकि सही तो सही है और गलत तो गलत है, आपने हमेशा यही बात कही है।'

सोनू सूद को कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार किसानों के लिए सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कर रहे हैं। गौरतलब है कि दो महीने से हजारों किसान, जिनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं, दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, किसानों कि मांग है कि तीन नए कृषि कानून को सरकार वापस ले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर