‘भारत’ को प्रदर्शित करने के चक्कर में सलमान खान ने अपनी दूसरी फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया था। अब वे इस फिल्म की शूटिंग पुन: करने जा रहे हैं जो मुम्बई में ही होगी। इस फिल्म को लेकर ताजा समाचार प्राप्त हुए हैं जिनके अनुसार दबंग-3 में डिम्पल कपाडिय़ा नहीं होगी और सलमान खान के पिता के रूप में विनोद खन्ना की मृत्यु हो जाने के कारण अब धर्मेन्द्र परदे पर उनके पिता का किरदार निभाते दिखेंगे।














