न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया का सच, दीपिका, प्रियंका, शाहरुख समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के फॉलोवर 50% फर्जी!

अमेरिका में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि इन सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर के आधे से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Sept 2019 11:32:47

सोशल मीडिया का सच, दीपिका, प्रियंका, शाहरुख समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के फॉलोवर 50% फर्जी!

सोशल मीडिया (Social Media) ने विज्ञापन (Advertisement) की दुनिया बिलकुल बदल दी है। आज के समय में कंपनियां किसी सेलिब्रिटी से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करवाने या इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कराने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर यानी जिन लोगों का फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) , इंस्टाग्राम (Instagram) पर जलवा कायम है। वे लोग जिनके सोशल पेज के लाखों फोलोवर हैं। इनमें फिल्मी सितारे, राजनेता, खिलाड़ी या सोशल वर्कर शामिल हैं। जिन लोगों के लाखों फॉलोवर होते हैं, उनको कंपनियां अपने ब्रांड को प्रोमोट कराने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये देती हैं।

लेकिन, अमेरिका में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि इन सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर के आधे से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी होते हैं। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल है। फर्जी फॉलोवर्स (Fake Followers) दिखाकर ये स्टार्स कंपनियों को करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहे है। लेकिन, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स के फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए ब्रांड्स भी संभल गए हैं। अब ब्रांड्स फॉलोवर्स को देखते हुए ब्रांड प्रोमोशन का पैसा नहीं देते बल्कि, इंफ्यूएंसर के प्रोमोशन से उनका ब्रांड कितने लोगों तक पहुंचा है, यह जांच करने के बाद पेमेंट किया जाता है।

बता दें कि ट्विटर फर्जी खातों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। पिछले दिनों महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी फर्जी फॉलोवर्स को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, ट्विटर ने अपनी रेगुलर एक्टिविटी के तहत अमिताभ बच्चन के अकांउट से फर्जी अकांउट्स हटा दिए थे। इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'ट्विटर तुमने मेरे प्रशंसकों की संख्या कम कर दी, हा हा हा हा…ये मज़ाक है।।अब तुम्हें छोड़ने का वक्त आ गया है, समंदर में और भी जहाज हैं जो ज्यादा मनोरंजक हैं।’

ऐसा नहीं है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा के ही फर्जी फॉलोवर्स हैं। बल्कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), सलमान खान (Salman Khan) समेत तमाम दिग्गजों के 50 फीसदी से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी हैं।

इंस्टाग्राम ने भी मानी फर्जी फॉलोवर वाली बात

पिछले दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) ने भी कहा था कि वह फर्जी फॉलोवर, लाइक्स और कमेंट को खत्म करने जा रहा है। इंस्टाग्राम का कहना था कि ये फर्जी फॉलोवर, लाइक्स और कमेंट किसी को भी उतना लोकप्रिय बना देते हैं, जितना कि वे होते नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन