न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तानाजी’ से होगा ‘छपाक’ का मुकाबला, सफलता में अजय देवगन पर भारी पड़ेंगी दीपिका

आज सुबह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी अगली फिल्म ‘छपाक (Chhapaak)’ से अपनी पहली झलक जारी करने के साथ ही इसके प्रदर्शन तिथि की घोषणा की।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Mar 2019 3:16:01

‘तानाजी’ से होगा ‘छपाक’ का मुकाबला, सफलता में अजय देवगन पर भारी पड़ेंगी दीपिका

कल अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म ‘तानाजी (Taanaji)’ की प्रदर्शन तिथि में बदलाव की घोषणा की थी और कहा था कि उनकी फिल्म ‘तानाजी (Taanaji)’ अब आगामी वर्ष 10 जनवरी को प्रदर्शित होगी। पहले यह फिल्म इसी वर्ष 22 नवम्बर को प्रदर्शित होने वाली थी। आज सुबह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी अगली फिल्म ‘छपाक (Chhapaak)’ से अपनी पहली झलक जारी करने के साथ ही इसके प्रदर्शन तिथि की घोषणा की। उनकी फिल्म भी 10 जनवरी 2020 को प्रदर्शित होगी। इस तरह से इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

deepika padukone,chhapaak,ajay devgn,taanaji,chhapaak first look,deepika padukone chhapaak first look,taanaji vs chhapaak,ajay devgn vs deepika padukone,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सुबह से ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि 10 जनवरी 2020 को एक साथ प्रदर्शित होने जा रही इन दोनों फिल्मों में से किस फिल्म को दर्शक ज्यादा मिलेंगे। इस मामले में बाजी अजय देवगन (Ajay Devgn) के हाथ में रहने की उम्मीद है क्योंकि उनकी फिल्म मेगा बजट के साथ-साथ मल्टी स्टारर फिल्म भी है। उनके साथ इस फिल्म में काजोल (Kajol), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘छपाक (Chhapaak)’ में वे स्वयं ही एक मात्र चर्चित और सफल चेहरा हैं। हालांकि उनके साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे लेकिन उनकी लोकप्रियता बहुत कम हैं। लोकप्रियता के लिहाज से दीपिका पादुकोण अजय देवगन के बराबर ही हैं। उनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिल्मों को देखना पसन्द करती है।

deepika padukone,chhapaak,ajay devgn,taanaji,chhapaak first look,deepika padukone chhapaak first look,taanaji vs chhapaak,ajay devgn vs deepika padukone,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अगर बॉक्स ऑफिस के दृष्टिकोण से देखा जाए तो अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ बताया जा रहा है। अपने भारी-भरकम बजट के चलते बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ऊपर कारोबार करने के बाद ही कुछ मुनाफा प्राप्त करने में सफल होगी, जबकि दीपिका पादुकोण की ‘छपाक (Chhapaak)’ सीमित बजट में बनाई जाने वाली फिल्म है जो अपने कंटेंट के बूते पर दर्शकों को खींचेगी। यदि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाती है तब भी सुपर हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो जाएगी। ऐसा वजह यह है कि इसे सिर्फ 30-35 करोड़ के सीमित बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए दीपिका कोई फीस नहीं ले रही हैं अपितु वे इसके प्रॉफिट में हिस्सेदार होंगी। वैसे फिल्म का निर्माण भी वे स्वयं कर रही हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम