बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लंदन में फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वही अपनी शूटिंग से समय निकाल कर दीपिका मुंबई में लाल बाग के दर्शन करने पहुंची जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दीपिका पादुकोण पीच कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनका ये ट्रेडिशनल काफी पसंद आ रहा है। वैसे देखा जाए तो दीपिका के फैंस को उनका हर लुक काफी पसंद आता है। इस फोटो पर भी काफी सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके इस ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं।














