न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाद अली ने ठुकराया ‘बंटी और बबली’ के निर्देशन का प्रस्ताव, कहा मैं इस फिल्म में व्यस्त हूँ

शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 5:12:24

शाद अली ने ठुकराया ‘बंटी और बबली’ के निर्देशन का प्रस्ताव, कहा मैं इस फिल्म में व्यस्त हूँ

कुछ दिनों पूर्व ही यशराज फिल्म्स ने अपनी 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सीक्वल की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के अगले भाग की योजना खुद आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने बनाई थी जिसके बाद ही इस फिल्म की पटकथा पर काम शुरू किया गया था। समाचारों में कहा गया था कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की ओरिजनल कास्ट को बरकरार रखने का फैसला किया, जिसके चलते कहा गया इस सीक्वल में भी अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ही नजर आएंगे।

हालांकि यह बात और है कि 2005 में जब इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया था तब यह दोनों सितारे युवाओं में शामिल हुआ करते थे। अब इस फिल्म के सीक्वल में इन दोनों के किस अंदाज में पेश किया जाता है यह देखने वाली बात है।

bunty aur babli,bunty aur babli sequel,shaad ali,amitabh bachchan,abhishek bachchan,rani mukerjee,entertainment,bollywood

क्या फिल्म में होंगे अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय

शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें पिता-पुत्र पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। इसके साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय पर आइटम डांस ‘कजरारे’ को फिल्माया गया था। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को भी दोबारा दिखाया जाएगा और ऐश्वर्या राय इस फिल्म में भी कोई आइटम नम्बर करती नजर आएंगी।
शाद अली ने किया किनारा

सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2005 में आई ‘बंटी और बबली’ का निर्देशन शाद अली ने किया था। इस बार भी ओरिजनल कास्ट के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी शाद अली को सौंपने का निर्णय किया गया। यशराज फिल्म्स की टीम ने जब शाद अली को इस फिल्म के निर्देशन का प्रस्ताव भेजा तो उन्होंने उसे विनम्रता के साथ अस्वीकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि शाद अली ने कहा है कि वह इन दिनों एक बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं जिसके चलते वे ‘बंटी और बबली अगेन’ का निर्देशन नहीं कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शाद अली अपनी दादी लक्ष्मी सहगल की बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं, जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थी और जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया था। इन दिनों शाद इसी बॉयोपिक की पटकथा पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका