न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लगा एक और झटका अब इस सदस्य की हुई मौत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की भाभी का निधन हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 8:37:06

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लगा एक और झटका अब इस सदस्य की हुई मौत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की भाभी का निधन हो गया है। सुशांत की खुदकुशी का सदमा उनकी चचेरी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पुर्णिया जिले का मलडीहा है। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को झटका लगा और वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई। बता दे, सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!

सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर,अरुण शौरी, और विवेक ओबेरॉय, समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

हिन्दी सिनेमा के लिए माइलस्टोन है सुशांत अभिनीत एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

सोमवार शाम को हुई मौत

परिवार के करीबियों के मुताबिक, सुधा देवी की मौत लगभग उसी वक्त हुई जब सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में हो रहा था। सुशांत की मौत के बाद अब उनकी चचेरी भाभी की भी मौत की वजह से परिवार में जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वो मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देंगे.., क्या सुशांत का कोई डर छुपा था इन शब्दों में?

पूरा गांव गमगीन

पूर्णिया के लाल मलडीहा निवासी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने की सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंची उसके बाद से गांव में चूल्हा तक नहीं जला है। सुशांत के चचेरे भाई संतोष सिंह ने बताया कि गांव के सभी लोग उनके मौत की सूचना से गमगीन हैं।

ऐसा था बॉलीवुड के धोनी का करियर, 7 साल, 10 फिल्में, 4 सुपरहिट, 2 हिट, 4 असफल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि!

अंतिम संस्कार के पहले दोपहर तक बिहार के पटना, पूर्णिया और सहरसा से सुशांत के पिता और परिजन मुंबई पहुंच गए थे। परिजन ये मानने के लिए तैयार ही नहीं थे कि सुशांत खुदकुशी भी कर सकते हैं, मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट यही कह रही है कि सुशांत की मौत फंदे से झूलने से हुई। इस रिपोर्ट में शरीर में जहर होने या कोई और कारण का जिक्र नहीं है।

6 महीनों से डिप्रेश में थे सुशांत

विसरा सैम्पल को सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस बात की पुष्टि की है कि वो 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। इधर सुशांत की खुदकुशी की वजह तलाशने के लिए पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरू किया है।

बता दे, सुशांत के घरवालों के मुताबिक नवंबर में ही सुशांत की शादी होनी थी और उसमें शामिल होने के लिए ही सभी को मुंबई भी जाना था लेकिन होनी को पता नहीं क्या मंजूर था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव