बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वे माउंट ब्लांट अपार्टमेंट के एक डुप्लेक्स फ्लैट में रहते थे। इसी के बेडरूम में कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर उन्होंने सुसाइड किया। सुशांत के सुसाइड पर हर कोई स्तब्ध है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त करता नजर आ रहा है। वहीं सुशांत के आत्महत्या के कदम पर हर कोई हैरान है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने अपनी बहुमूल्य जिंदगी खत्म कर दी। इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए उनसे जुड़ी कई पुरानी बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में सुशांत का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो चौंकाने वाली बातें करते दिख रहे हैं।
दरअसल, ट्विटर पर सुशांत की फैन से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने काफी पहले ट्वीट के जरिए की थी। इस स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि वो बॉलीवुड से बाहर फेंके जाने की बात कर रहे हैं। काफी पहले सुशांत सिंह राजपूत की किसी फिल्म को लेकर एक फैन ने ट्वीट किया था, जो कुछ इस तरह था- 'ओह नो! इस फिल्म में भी आपका कैरेक्टर मर जाएगा? मैं बड़ी स्क्रीन पर ऐसा नजारा नहीं देख सकूंगी। आपके पास इंडस्ट्री में सबसे बड़ा दिल है। आपके जैसे इंसान की उम्र लंबी होनी चाहिए।'
#Kangana was 101% right.
Bollywood is truly so shallow with starkids. No matter how much talent n merit you poses if youre an outsider you will be harassed by those movie mafias.
Shame on such industries where talent and merit are neglected.#SushantSinghRajputस्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुशांत लिखते हैं कि- 'अरे!! लेकिन अगर आप देखेंगी नहीं तो वो मुझे बॉलीवुड से निकाल बाहर करेंगे। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मैंने आप सभी को अपना गॉड और फादर बनाया है। अगर आपकी इच्छा हो तो प्लीज इसे देखिए, मैं बॉलीवुड में सर्वाइव कर पाऊंगा। बहुत सारा प्यार और सम्मान'... इस पोस्ट के साथ सुशांत ने कई इमोजी भी शेयर की हैं। उस वक्त भले ही उन्होंने ये बात हल्के मूड में बोली होगी लेकिन आज ये सभी को बहुत भारी शब्द लग रहे हैं।
Why everyone is opposite of #SushantSinghRajput in bollywood #Nepotism is alive in bollywood pic.twitter.com/o9zVEQQhhz
— 𝕄ℝ 𝕊𝕂ℝ💎 (@BaabuSKR)बता दे, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर रविवार दोपहर को सामने आई थी। उनके घर में काम करने वाले नौकर ने मुंबई पुलिस को फोनकर जानकारी दी थी। रविवार सुबह दस बजे जूस पीने के बाद सुशांत अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली। कुछ घंटे बाद नौकर और कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला। मशक्कत करने के बाद जब दरवाजा खुला तो हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या की है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आधार उनकी टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें लिखा, 'यह कहते हुए दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके फैंस से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने विचारों में रखिए और उनके लाइफ और काम को सेलिब्रेट कीजिए। हम मीडिया से भी प्रार्थना करते है कि इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी को बनाए रखने में हमारी मदद करें।'














