न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई एक और वॉर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड में सिंघम के रूप में ख्यात अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 6 माह के भीतर 2 सौ करोड़ी फिल्में देकर अपना कद और बढ़ा लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 25 June 2019 3:21:28

शुरू हुई एक और वॉर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड में सिंघम के रूप में ख्यात अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 6 माह के भीतर 2 सौ करोड़ी फिल्में देकर अपना कद और बढ़ा लिया है। पिछले 3 वर्षों में उनकी जितनी भी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इन फिल्मों में ‘गोलमाल अगेन’, ‘रेड’, ‘टोटल धमाल’ और ‘दे दे प्यार दे’ शामिल हैं। अजय देवगन की एक और फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग आज से हैदराबाद में शुरू हो गई है, जो कि एक वॉर फिल्म है। इस समय कई सारी वॉर फिल्में बन रही हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही हैं। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग आज से हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी में शुरू हो गई है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, राणा डग्गुबती, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और एमी विर्क जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दूधिया कर रहे हैं। यह फिल्म आगामी वर्ष 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित होगी।

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारत-पाकिस्तान के युद्ध के कुछ ऐसे शूरवीरों की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी, जिन्होंने उस युद्ध में हमारे देश का मान-सम्मान बचाने में बड़ा योगदान दिया था। फिल्म में केवल फौजियों ही नहीं बल्कि आम भारतीयों के साहस का भी बखान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर भारतीय सेना की मदद की थी।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन