विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप Bhoot The Hunted Ship Teaser' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। डरावने पोस्टर्स के जैसे ही कुल 1 मिनट का ये टीजर काफी डरा देने वाला है। रात के अंधेरे में और आसपास सन्नाटे के बीच एक खाली पड़े शिप में विक्की का सामना भूतों से होगा। टीजर में विक्की इन्हीं भूतों के चंगुल में फंसे नजर आ रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को डर में डुबा दीजिए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं, अगर टीजर की बात करें तो फिल्म के टीजर में विक्की एक खाली पड़े शिप में टॉर्च लिए नजर आते हैं। वे दीवारों पर खून से लथपथ हाथों के निशान देखते हैं और फिर अचानक सामने उनका ही चेहरा खून से सना हुआ नजर आता है। इस दीवार पर इन हाथों से विक्की कौशल की तस्वीर बनी नजर आ रही है। इसे देखकर विक्की डर जाते हैं और तभी दीवारों पर लगे वो सभी हाथ जिवित हो उठते हैं और उन्हें जकड़ लेते हैं। घने अंधेरे में पानी के बीचों बीच खाली पड़े शिप में इस तरह भूतों का यह कॉन्सेप्ट आपको भी डरा सकता है।
ये तो रहा फिल्म का टीजर, 3 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। खैर टीजर में जब बिना भूत दिखाए लोगों को डर का एहसास दिलाया जा सकता है, तो फिर सोचिए ट्रेलर में विक्की कैसे भूतों से निपटेंगे।














