न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉन अब्राहम ने जारी किया ‘बाटला हाउस’ का टीजर-1, 11 साल भी बाद सुनाई देती है गोलियों की आवाज

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिल्म ‘बाटला हाउस (Batla House)’ को लेकर आ रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 July 2019 4:00:42

जॉन अब्राहम ने जारी किया ‘बाटला हाउस’ का टीजर-1, 11 साल भी बाद सुनाई देती है गोलियों की आवाज

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिल्म ‘बाटला हाउस (Batla House)’ को लेकर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला प्रभास स्टारर ‘साहो’ और अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ से है। अक्षय कुमार के साथ जॉन पिछले वर्ष भी ‘गोल्ड’ के सामने ‘सत्यमेव जयते’ के साथ मुकाबला कर चुके हैं। लेकिन इस बार यह मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ-साथ दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इन 3 फिल्मों में से 2 का निर्माण भूषण कुमार ने किया है। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘बाटला हाउस’ के निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करके यह ऐलान किया था कि वो इसको साल 2019 के स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसके बाद अब कलाकार जॉन अब्राहम ने खुद फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 जुलाई के दिन रिलीज किया जाएगा

जॉन अब्राहम ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए लिखा है, ‘इन बंदूकों से निकलने वाली गोलियों की आवाज 11 साल बाद भी सुनाई देती है। आइये और देखिए एक रियल लाइफ कहानी...।’ फिल्म के टीजर में जॉन अब्राहम का केवल एक ही शॉट है लेकिन दर्शकों को उत्साहित करने के लिए वो काफी है। फिल्म के टीजर से साफ हो गया है कि जॉन अब्राहम एक बार फिर से दर्शकों को चौंकाने में कामयाब रहेंगे।

batla house,john abraham,john abraham films,batla house incident,batla house in delhi,john abraham in batla house

जारी किया नया पोस्टर

फिल्म का फर्स्ट लुक काफी समय पहले रिलीज किया जा चुका है और आज निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि बटला हाउस 15 अगस्त के मौके पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का पोस्टर तरण आदर्श ने ट्वीट किया है और लिखा है, ‘जॉन अब्राहम स्टारर ‘बाटला हाउस’ 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया है। इसका ट्रेलर 10 जुलाई के दिन रिलीज होगा।’ फिल्म ‘बाटला हाउस’ की रिलीज तारीख के साथ ही यह साफ हो गया है कि इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’ से होगी। ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त के मौके पर ही रिलीज हो रही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह साल 2019 का सबसे बड़ा क्लैश है, जिससे तीनों ही फिल्मों की कमाई पर प्रभाव पड़ेगा। जहां प्रभास की ‘साहो’ एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है, वहीं ‘मिशन मंगल’ और ‘बाटला हाउस’ देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में हैं। हालांकि इसके बाद भी ‘साहो’ का ही पलड़ा अभी तक भारी माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
चीन के लिए रवाना रूसी तेल टैंकर ने बीच समंदर बदला रास्ता, भारत की ओर किया रुख
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन