न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और थ्रिलर में नजर आएंगी ‘अंधाधुन’ की हिट जोड़ी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

भारतीय दर्शकों को हमेशा शिकायत रहती थी कि बॉलीवुड में दमदार थ्रिलर फिल्में नहीं बना करती हैं। पिछले साल आई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म अंधाधुन (Andhadhun) ने उनकी सभी शिकायतें दूर कर दीं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 July 2019 12:59:42

एक और थ्रिलर में नजर आएंगी ‘अंधाधुन’ की हिट जोड़ी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

भारतीय दर्शकों को हमेशा शिकायत रहती थी कि बॉलीवुड में दमदार थ्रिलर फिल्में नहीं बना करती हैं। पिछले साल आई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म अंधाधुन (Andhadhun) ने उनकी सभी शिकायतें दूर कर दीं। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि चीन और ओवरसीज में भी अच्छा कारोबार किया। चीन में तो इसने रिकॉर्ड 350 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था। अब एक बार फिर आयुष्मान और श्रीराम ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

‘पिंकविला’ की खबर के अनुसार, श्रीराम राघवन ने एक फिल्म की कहानी को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ शेयर किया जो अभिनेता को काफी पसंद आई। आयुष्मान ने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। श्रीराम फिलहाल दो स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म की तरह यह फिल्म भी एक मिस्ट्री फिल्म होगी। बहुत लोग कयास लगा रहे हैं कि यह ‘अंधाधुन 2 (Andhadhun 2)’ होगी, लेकिन यह भी कहा जाता है कि श्रीराम सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्में बनाने में विश्वास नहीं करते हैं।

उनकी अगली फिल्म बिल्कुल फ्रेश कहानी होगी। बताया जा रहा है कि ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ फिल्म पूरी करने के बाद आयुष्मान खुराना श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। आयुष्मान ने हाल ही में ‘बाला (Bala)’ फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस समय वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ लखनऊ में ‘गुलाबो सिताबो’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूजित सरकार इस फिल्म के निर्देशक हैं। श्रीराम राघवन की बात करें तो वह हिंदुस्तान के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता भारतीय सेना के अफसर अरुण खेत्रपाल की बायोपिक फिल्म इक्कीस का निर्देशन करेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अरुण के किरदार में वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
कमर्शियल LPG पर केंद्र का बड़ा फैसला, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त को
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन