न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में घिरी आर्टिकल 15 का पहला गीत ‘शुरू करें क्या’ जारी, उत्तरप्रदेश में प्रदर्शन पर लटक सकती है तलवार

आयुष्मान के अलावा रैपर स्लोचीता और डीमेक नजर आ रहे है। इस गाने के जरिए आप फिल्म के सब्जेक्ट को अच्छी तरह से समझ सकते है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 4:41:01

विवादों में घिरी आर्टिकल 15 का पहला गीत ‘शुरू करें क्या’ जारी, उत्तरप्रदेश में प्रदर्शन पर लटक सकती है तलवार

पिछले महीने अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का दमदार ट्रेलर जारी हुआ था। इस ट्रेलर को मिली सफलता के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करेगी। कहा जा रहा है आयुष्मान खुराना इस फिल्म के जरिये सफलता की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गत वर्ष अंधाधुन और बधाई हो सरीखी फिल्में दी हैं। हालांकि यह फिल्म उत्तरप्रदेश के ब्राह्मण समाज के निगाहों में आपराधिक साबित हो रही है। कहा जा रहा है कि उत्तरप्रदेश का ब्राह्मण समाज इस फिल्म के विरोध में उतर आया है और ब्राह्मणों के एक संगठन ने इसके प्रदर्शित न होने की बात कही है। कहने का तात्पर्य यह है कि वहाँ पर इसके प्रदर्शन पर तलवार लटक रही है। इस फिल्म ट्रेलर से साफ है कि अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जाति और धर्म के भेदभाव को काफी बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है। जहां दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है वहीं निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले गाने ‘शुरू करे क्या’ को लॉन्च कर दिया है।

इस गाने में आयुष्मान के अलावा रैपर स्लोचीता और डीमेक नजर आ रहे है। इस गाने के जरिए आप फिल्म के सब्जेक्ट को अच्छी तरह से समझ सकते है। कुछ दिन पहले ही अनुभव ने एक इंटरव्यू के जरिए कहा था कि, यह गाना युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जोकि कह रहा है कि देश के लिए क्या सही है और क्या नहीं? तभी इस गाने का नाम शुरु करे क्या है।

article 15,article 15 song,article 15 first song,article 15 shuru karein kya,ayushmann khurrana,entertainment,bollywood

फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो कि स्वयं जाति से ब्राह्मण है, वह दो दलित लड़कियों के गैंगरेप और मर्डर के केस की छानबीन करता है। ट्रेलर के मुताबिक इन लड़कियों ने अपनी दिहाड़ी में तीन रुपए बढ़ाने की मांग की थी। आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, मनोज पहवा, आशीष शर्मा, जीशान आयूब और सुशील पांडे जैसे जबरदस्त कलाकर है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की ये फिल्म आगामी 28 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो