न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’ के बाद ‘आर्टिकल 15’ में जीशान अय्यूब, लम्बा नहीं लेकिन खास है किरदार

अभिनेता जीशान अय्यूब अब 28 जून को प्रदर्शित होने जा रही आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में एक बार फिर से दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित करते नजर आएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Jun 2019 1:03:36

‘मणिकर्णिका’ के बाद ‘आर्टिकल 15’ में जीशान अय्यूब, लम्बा नहीं लेकिन खास है किरदार

इस वर्ष कंगना रनौत निर्देशित व अभिनीत फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ के बाद अभिनेता जीशान अय्यूब अब 28 जून को प्रदर्शित होने जा रही आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में एक बार फिर से दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित करते नजर आएंगे। पिछले दिनों जीशान ने ‘आर्टिकल 15’ फिल्म में अपनी भूमिका पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जीशान ने कहा कि वास्तव में ‘आर्टिकल 15’ की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित एक अलग तरह की फिल्म है। दर्शक इस फिल्म के जरिए मुल्क से सीधे जुड़ाव महसूस करेंगे। हमारे देश में मुल्क को लेकर हमेशा बहुत अधिक सुर्खियां रहती हैं। फिल्म की कहानी भी इसी तरह की घटनाओं से प्रभावित है। हालांकि देश को लेकर पहले भी कई कहानियां लिखी और टेलीविजन पर देखी गई हैं।

article 15,actor muhammad zeeshan ayub,pivotal role in the film,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि फिल्म में जीशान के किरदार पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन खुद जीशान ने फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अधिक जानकारी साझा करने से मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ‘आर्टिकल 15’ में उनका ज्यादा लंबा रोल नहीं है, लेकिन वे काफी खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जीशान का कहना कि उनके किरदार को अलग करने के बाद फिल्म की कहानी अपनी मौलिकता खो देगी।

article 15,actor muhammad zeeshan ayub,pivotal role in the film,entertainment,bollywood

‘आर्टिकल 15’ फिल्म पर उठ रहे विवाद के बारे में जीशान ने कहा, फिल्म देश में जातीय संरचना जैसे मूल सामाजिक मुद्दे पर विचार करती है, जिसके कारण समाज में असंतुलन पैदा होता है। जाति की व्यवस्था हमारे समाज के लिए अनुचित और गलत है, क्योंकि इसके कारण समाज में एक पक्षपात पूर्ण सिस्टम विकसित हो गया है। हालांकि जीशान ने स्पष्ट किया की फिल्म में जाति आधारित सामाजिक व्यवस्था की खामियों को बहुत कम दिखाया गया है। बिना फिल्म देखे ही लोगों को इसकी सच्चाई के बारे में पता है।

फिल्म में आयुष्मान के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए जीशान ने कहा कि यह बहुत अच्छा रहा। वे आयुष्मान को बहुत दिनों से जानते हैं, लेकिन कभी साथ में काम करने का मौका नहीं मिला। ऑन-स्क्रीन आयुष्मान के साथ करने का अनुभव काफी अच्छा रहा और बहुत अच्छा समय बीता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका