न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को लेकर हुआ खुलासा, आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर आधारित है फिल्म

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की कहानी इंडियन मुजाहिदीन के को फाउंडर और आतंकी यासीन भटकल को पकडऩे के ऑपरेशन पर आधारित है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 6:04:29

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को लेकर हुआ खुलासा, आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर आधारित है फिल्म

गत दिनों अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का डेढ मिनट का टीजर जारी किया गया था। अब इस फिल्म के प्लॉट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की कहानी इंडियन मुजाहिदीन के को फाउंडर और आतंकी यासीन भटकल को पकडऩे के ऑपरेशन पर आधारित है। साल 2013 में बिहार पुलिस की तरफ से यासीन को पकडऩे के लिए एसओजी यानी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप बनाया गया था और अर्जुन इस फिल्म में उस टीम को लीड करने वाले बिहारी पुलिस अफसर के किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो इससे पहले नो वन किल्ड जेसिका और रियल लाइफ इंसीडेंट पर आधारित फिल्म ‘रेड’ का निर्देशन कर चुके हैं।

साहसी और रोमांचक ऑपरेशन के प्लांट पर चलती इस फिल्म में एक और दिलचस्प खुलासा किया जाएगा। वह यह है कि बिहार पुलिस की टीम को दिल्ली में बैठे आईबी के अफसरों से इस पूरे अभियान के बारे में सुराग मिलते रहते हैं, पर जब टीम पोखरा जाकर यासीन को पकडऩे की कोशिश करती है तो नेपाल में अपने मुखबिर के हवाले से उन्हें सूचना मिलती है कि पोखरा में जो इंसान नाम बदलकर रह रहा है वह यासीन ही है। अपने मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके अर्जुन जोखिम उठाकर नेपाल की ओर कदम बढ़ाते हैं। इसके बाद हुए ऑपरेशन को फिल्म में दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि यासीन को पकडऩे का ऑपरेशन छह महीने तक चला था पर इस फिल्म में उसे तीन दिन के ऑपरेशन में तब्दील किया गया है। फिल्म की कहानी 13 अगस्त 2013 से शुरू होती है जब बिार पुलिस की तरफ से यासीन को पकडऩे के लिए एसओजी यानी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप बनता है। इस ग्रुप के अफसर अंडरकवर टूरिस्ट बनकर नेपाल के पोखरा इलाके में जाते हैं। यासीन की गिरफ्तारी के ऑपरेशन को छह साल पहले 2013 में 30 अगस्त को अंजाम दिया गया था। बिहार पुलिस की स्पेशल टीम यासीन मलिक की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी और नेपाल तक गई थी। पूरे मामले में दिलचस्प बात यह रही कि यासीन की गिरफ्तारी बिना एक भी गोली चलाए हो गई थी।

टीजर ‘मैं लोगों को मार नहीं रहा हूं, बस उनकी आत्मा को दूसरे शरीर में भेज रहा हूँ। ये मैं नहीं कह रहा गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है।’ यासीन के इस संवाद से शुरू होता है इस फिल्म का टीजर। टीजर में यासीन का किरदार निभाने वाले कलाकार का चेहरा नहीं दिखाया गया है। लेकिन उसकी आवाज बड़ी दमदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम