न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनु मलिक के लिए अभी भी बंद हैं यशराज स्टूडियो के दरवाजे, सोनी टीवी ने खोली राह

संगीतकार और गायक अनु मलिक इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। गत वर्ष उन्हें मीटू के चलते सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडिल-10 को बीच में छोडऩा पड़ा था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 31 May 2019 11:31:05

अनु मलिक के लिए अभी भी बंद हैं यशराज स्टूडियो के दरवाजे, सोनी टीवी ने खोली राह

संगीतकार और गायक अनु मलिक इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। गत वर्ष उन्हें मीटू के चलते सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडिल-10’ को बीच में छोडऩा पड़ा था। शो को उन्होंने नहीं छोड़ा था अपितु सोनी टीवी ने उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब एक बार फिर से सोनी टीवी अपने इस शो के अगले सीजन में अनु मलिक को बतौर जज पुन: शामिल कर रहा है।

सोनी टीवी जहाँ अनु मलिक की राहों को पुन: खोल रहा है वहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो यशराज फिल्म्स ने अपने स्टूडियो के दरवाजे अभी भी अनु मलिक के लिए बंद कर रखे हैं। स्टूडियो ने अनु मलिक पर बैन लगा रखा है।

यशराज फिल्म्स टीम के सूत्रों ने बताया है कि अनु मलिक को यशराज स्टूडियो के गेट के अंदर एंट्री करना मना है। यशराज फिल्म्स सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोपियों के खिलाफ बिल्कुल भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। पिछले साल यशराज फिल्म्स ने अपने सीनियर एग्जीक्यूटिव आशीष पटेल को बर्खास्त किया था, उन पर भी यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे थे। सिर्फ अनु मलिक ही नहीं बॉलीवुड में ‘बाबूजी’ के नाम से ख्यात अभिनेता आलोक नाथ और निर्देशक साजिद खान की भी यशराज स्टूडियो में एंट्री बैन है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट को पिछले साल तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद शुरू किया था। हालांकि नाना को अब इस मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। नाना के बाद कई दिग्गज फिल्म एक्टर्स का नाम इस अभियान के तहत सामने आया। अनु मलिक संगीत जगत का बड़ा चेहरा हैं, जब उन पर यह आरोप लगा तो फिल्म इंडस्ट्री हैरान हुई थी।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन