न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंधाधुन’ से ‘बदला’ तक, सफल विदेशी रूपान्तरण से बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश, नजर ‘भारत’ पर

फिल्म उद्योग में परिवर्तन की बयार देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में बॉलीवुड में रीमेक के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिट होने का फार्मूला प्राप्त कर लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 3:52:28

‘अंधाधुन’ से ‘बदला’ तक, सफल विदेशी रूपान्तरण से बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश, नजर ‘भारत’ पर

फिल्म उद्योग में परिवर्तन की बयार देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में बॉलीवुड में रीमेक के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिट होने का फार्मूला प्राप्त कर लिया है। गत वर्ष अक्टूबर में प्रदर्शित हुई आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ और इस वर्ष प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन की ‘बदला’ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। ‘बदला’ ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है जबकि आयुष्मान खुराना की अंधाधुन ने अकेले चीन में ही 350 करोड़ की कमाई कर ली है। अब बॉक्स ऑफिस की नजर सलमान खान की ‘भारत’ पर टिकी है जो कि कोरियन फिल्म ‘ओड टू माइ फादर’ का आधिकारिक रीमेक है। आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू अभिनीत श्रीराम राघवन की अंधाधुन बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ थ्रिलरों में से एक बनकर उभरी है। पाथ ब्रेकिंग कंटेंट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम विस्फोट किया, जिससे सभी को सुखद आश्चर्य हुआ। इस फिल्म को लेकर किसी प्रकार बज नहीं था लेकिन प्रदर्शन के बाद इसने समीक्षकों को चौंकाया और माउथ पब्लिसिटी के जरिये इसने बॉक्स ऑफिस रजिस्टरों पर कैश की सुनामी ला दी।

andhadhun,badla,bharat,Salman Khan,ode to my father remake,salman khan new movie,katrina kaif,bollywood,entertainment

मूल रूप से श्रीराम राघवन की यह फिल्म एक शॉर्ट फिल्म ‘द पियानो टर्नर’ पर आधारित थी, जिसके रीमेक के अधिकार श्रीराम राघवन ने खरीदे और उन्होंने इसे फुललेंथ फिल्म में तब्दील किया। इस फिल्म ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोडऩे में सफलता प्राप्त की। अभी दर्शकों के जेहन से ‘अंधाधुन’ का खुमार उतरा भी नहीं था कि अमिताभ बच्चन की ‘बदला’ ने अपनी मनोरंजक कहानी से दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। सुजॉय घोष निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों को सीट से बांध दिया। यह फिल्म स्पेनिश थ्रिलर ‘द इनविजिबल गेस्ट’ का आधिकारिक रीमेक थी। सिर्फ दो सितारों अमिताभ और तापसी पन्नू ने इस फिल्म को जो सफलता दिलाई वह भी आश्चर्यचकित करने वाली रही है। अब जबकि अंधाधुन और बदला ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारिक सफलता प्राप्त की है, उसकी नजर अब सलमान खान कैटरीना कैफ की अली अब्बास जफर निर्देशित ‘भारत’ पर है।

अली अब्बास जफर इस जोड़ी के साथ पहले भी हिट फिल्में दे चुके हैं। हाल ही में प्रदर्शित हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में कामयाबी प्राप्त कर ली है। ट्रेलर ने फिल्म की सफलता की गारंटी देते हुए अपने कंटेंट से दर्शकों को जोडऩे का वादा किया है। ‘भारत’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता प्राप्त करने में सफल होगी। सलमान खान ने इस बार ईद पर ‘ट्यूबलाइट’ और ‘रेस-3’ वाली गलती नहीं दोहराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम