अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर सामयिक मसलों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्विट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा हैः महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुच गई, पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है।' इस तरह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसससे पहले भी एक मजेदार ट्वीट किया थाः 'लोगों का समझना कम हो गया और समझाना ज्यादा...। `इसलिए मुद्दों का सुलझना कम हो गया है और उलझना ज्यादा....!'
T 3159 -" महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुच गई,
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 9, 2019
पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है ✍🏻" ~ Ef SA
इस तरह अमिताभ बच्चन मौजूदा हाल को अपने ट्वीट के जरिये बखूबी दिखाने का काम कर रहे हैं। वैसे भी उनकी आदत में शुमार है कि वे नियमित तौर पर ट्वीट करते हैं। उनके ट्वीट होते बहुत मजेदार हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनकी ट्विटर (Twitter) पर नोक-झोंक सुर्खियों में रही थी। अमिताभ बच्चन इन दिनों साउथ की एक फिल्म में काम कर रहे हैं और इसमें एकदम अनोखे अंदाज में वे नजर आएंगे।














